Monday, 14 September 2026 | 11:55 PM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत : गौशाला पर समपन्न हुए 4 आदर्श विवाह

पूरनपुर ; आज बसंत पंचमी के पावन पर्व पर माता भगवती देवी गौशालां प्रसादपुर में गायत्री परिवार द्वारा प्रातः पांच कुंडीय यज्ञ हुआ जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों परिजनों ने पहुंचकर अपनी आहुति लगाई व गुरुदेव को पुष्पांजलि अर्पित की, इसके पश्चात 2 दीक्षा संस्कार हुए इसके बाद 4 आदर्श दहेज रहित विवाह संपन्न हुए
Share:
पीलीभीत : गौशाला पर समपन्न हुए 4 आदर्श विवाह
Read in your preferred language.

पूरनपुर ; आज बसंत पंचमी के पावन पर्व पर माता भगवती देवी गौशालां प्रसादपुर में गायत्री परिवार द्वारा प्रातः पांच कुंडीय यज्ञ हुआ जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों परिजनों ने पहुंचकर अपनी आहुति लगाई व गुरुदेव को पुष्पांजलि अर्पित की, इसके पश्चात 2 दीक्षा संस्कार हुए इसके बाद 4 आदर्श दहेज रहित विवाह संपन्न हुए जिसको वरिष्ठ परिजन अनंतराम पालिया ,लालता प्रसाद शास्त्री रामओतार कुशवाह ने सम्पन्न कराया सोंधा के महेश कुमार का विवाह खीरी की गुड्डी देवी, महादिया के धर्मवीर का मोहनापुर की मुस्कान,चांट के संजय कुमार का पूरनपुर की लक्ष्मी देवी, बिठौरा के जितेंद्र कुमार का पीलीभीत की शारदा देवी के साथ संपन्न हुआ, इस दौरान विशाल भंडारा भी हुआ । यहां गोविंदराम, रामबिलास,श्रीराम भरती, आशा पांडेय,शशि गुप्ता,मिथलेश दीक्षित,सन्दीप खण्डेलवाल, कालीचरण ,अशोक खण्डेलवाल, विनोद,कृष्ण मुरारी पांडेय,मुंशी लाल,कढेर सिंह, नरेंद्र पाल आदि परिजन उपस्थित रहे।