Tuesday, 15 September 2026 | 7:21 AM
उत्तर प्रदेश

जम्मू-कश्मीर के सोपोर में बुर्का पहन कर सीआरपीएफ बंकर पर पेट्रोल बम से हमला

कश्मीर में आतंकी गतिविधियों में महिलाएं एक बार फिर सक्रिय होने लगी हैं। मंगलवार को उत्तरी कश्मीर के सोपोर में एक महिला ने सीआरपीएफ के शिविर पर पेट्रोल बम से हमला किया। इंटरनेट मीडिया पर हमले का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें महिला हमला करते हुए साफ नजर आ रही है। जानकारी के अनुसार, शाम करीब सवा सात ब
Share:
जम्मू-कश्मीर के सोपोर में बुर्का पहन कर सीआरपीएफ बंकर पर पेट्रोल बम से हमला
Read in your preferred language.

कश्मीर में आतंकी गतिविधियों में महिलाएं एक बार फिर सक्रिय होने लगी हैं। मंगलवार को उत्तरी कश्मीर के सोपोर में एक महिला ने सीआरपीएफ के शिविर पर पेट्रोल बम से हमला किया। इंटरनेट मीडिया पर हमले का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें महिला हमला करते हुए साफ नजर आ रही है। जानकारी के अनुसार, शाम करीब सवा सात बजे सोपोर में सीआरपीएफ के एक शिविर पर पेट्रोल बम से हमला हुआ। बताया जा रहा है कि यह वारदात वहां लगे सीसीटीवी में कैद हुई है। इसमें दिख रहा है कि एक बुर्का पहने महिला सीआरपीएफ शिविर के मुख्य द्वार से कुछ ही दूरी पर सड़क पर रुकती है। वह अपने थैले में से कुछ निकालती है, इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, वह उसे आग लगाती है और तुरंत सीआरपीएफ शिविर की तरफ उछालकर भाग जाती है। एक धमाका होता है और आग की लपटें नजर आती हैं। वारदात के बाद प्रवेशद्वार पर खड़े सीआरपीएफ कर्मियों ने तुरंत आग पर काबू पाया। हालांकि पुलिस ने इस हमले की पुष्टि नहीं की है।