Thursday, 17 September 2026 | 2:15 AM
भारत

महंगाई के विरोध में सड़क पर उतरी जनता, बृजलाल खाबरी बोले- BJP सरकार में लगातार गैस के दाम बढ़ रहे

लखनऊ में यूपी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने कार्यकर्ताओं के साथ विधानसभा के पास प्रदर्शन किया। गुरुवार को पुलिस-प्रशासन ने उनको रोका। इस दौरान कार्यकर्ताओं की उनसे झड़प हुई। उन्होंने कहा," केंद्र सरकार लगातार घरेलू रसोई के रेट बढ़ा रही है। एक बार फिर से 50 रुपए की वृद्धि की गई। इससे आम जनत
Share:
महंगाई के विरोध में सड़क पर उतरी जनता, बृजलाल खाबरी बोले- BJP सरकार में लगातार गैस के दाम बढ़ रहे
Read in your preferred language.

लखनऊ में यूपी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने कार्यकर्ताओं के साथ विधानसभा के पास प्रदर्शन किया। गुरुवार को पुलिस-प्रशासन ने उनको रोका। इस दौरान कार्यकर्ताओं की उनसे झड़प हुई। उन्होंने कहा," केंद्र सरकार लगातार घरेलू रसोई के रेट बढ़ा रही है। एक बार फिर से 50 रुपए की वृद्धि की गई। इससे आम जनता को गहरी चोट लगी है। हम इसका विरोध कर रहे हैं, तो हमें रोका जा रहा है। इसके बाद हम सभी कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठ गए हैं "
बृजलाल खाबरी ने कहा,"जब से देश व प्रदेश में BJP की सरकार सत्ता में आई है। महंगाई बढ़ती जा रही है। आए दिन खाद्य वस्तुओं आटा, दाल, सरसों के तेल इत्यादि के दाम आसमान छू रहे हैं।"
लेकिन सरकार को देश की आम जनता की कोई परवाह नहीं है। वह अपने पूंजीपति मित्रों को लाभ पहुंचाने की दिशा में कार्य कर रही है, जो कि देश की भोली भाली जनता पर सीधा कुठाराघात है।"
खाबरी ने कहा,"कांग्रेस पार्टी जनहितों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए सदन से लेकर सड़क तक संघर्षरत रही है। कांग्रेस घरेलू गैस के दामों में हुई अप्रत्याशित वृद्धि का सख्त विरोध करती है। यदि सरकार जल्द से जल्द बढ़े हुए दामों को वापस नहीं लेती है तो कांग्रेस पार्टी अपने प्रदर्शन का और भी अधिक उग्र स्वरूप प्रदान करेगी।
खाबरी ने कहा,"भाजपा सरकार देश के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को अडानी समूह को बेच रही है। एसबीआई और एलआईसी जैसे सार्वजनिक क्षेत्र के संस्थानों को निवेश करने के लिए जबरिया मजबूर कर रही है। इससे देश के गरीब और मध्यम वर्ग की जनता की गाढ़ी कमाई की करोड़ों रूपए की बचत खतरे में पड़ी हैं। आम जनता की गाढ़ी कमाई पर कांग्रेस पार्टी किसी भी कीमत पर डाका नहीं डालने देगी। इसके खिलाफ सड़कों पर उतरकर संघर्ष करेगी।"