Thursday, 15 October 2026 | 3:41 AM
भारत

आमस थाना में हुई शांति समिति की बैठक

Share:
आमस थाना में हुई शांति समिति की बैठक
Read in your preferred language.
डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध और रात्रि 10 बजे के बाद लाउडस्पीकर बंद रहेगा
मृत्युंजय दयाल गयाजी से
गया जिला के आमस थाना परिसर में सोमवार को प्रखंड प्रमुख लड्डन खान की अध्यक्षता में दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक हुई । इस दौरान दुर्गा पूजा के आयोजन से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।प्रभारी थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने कहा की सभी पूजा पंडालो मे सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी रखेl शरारती तत्वों पर पुलिस की नजर रहेगी l
कहा गया कि डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध है और 10 बजे रात्रि से लाउडस्पीकर बजाने पर रोक है। इसे कड़ाई से पालन किया जाना चाहिए।प्रमुख लड्डन खान और बीडीओ नीरज कुमार रॉय ने आपसी भाईचारा, सामाजिक सौहार्द और शांति व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया । उपस्थित लोगों ने दुर्गा पूजा के दौरान सभी समुदायों के बीच आपसी सहयोग एवं सद्भाव बनाए रखने की आवश्यकता पर चर्चा की। साथ ही त्योहार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर अपने-अपने विचार रखे।
बैठक में क्षेत्र के बुद्धिजीवी, समाजसेवी एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी ने त्योहार के दौरान आपसी सहयोग और जिम्मेदारी के साथ अपनी भूमिका निभाने पर बल दिया, ताकि क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द का वातावरण बना रहे।इस मौके पर राजद नेता वसीम अकरम, मुखिया प्रतिनिधि रोबिन सिंह, मुखिया संघ अध्यक्ष महेन्द्र पासवान, मनोज यादव, दीपक सिंह, रुपलाल चौहान, बड़े सिंह, बाबर अली समेत कई लोग उपस्थित थेl