Thursday, 26 November 2026 | 8:55 PM
भारत

पटना: पांच हजार रिश्वत लेते पिंटू को गिरफ्तार किया

Share:
पटना: पांच हजार रिश्वत लेते पिंटू को गिरफ्तार किया
भ्रष्टाचार के विरूद्ध निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की कार्रवाई में सफलता

श्री पिन्टू कुमार, पे०- श्री हरिशचन्द्र पासवान, सा०- बाजीतपुर, पो०- लगमा, थाना- डुमरा, जिला- सीतामढ़ी 5,000/- रूपये रिश्वत लेते गिरफ्तार।

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की मुख्यालय टीम के द्वारा आज निगरानी थाना कांड सं0-130/26, दिनांक 03.11.2026 में प्राथमिकी अभियुक्त-श्री पिन्टू कुमार, पे० श्री हरिशचन्द्र पासवान, सा०- बाजीतपुर, पो०- लगमा, थाना- डुमरा, जिला- सीतामढ़ी को 5,000/- (पाँच हजार) रूपये रिश्वत लेते हुए सीतामढ़ी, डुमरा स्थित कोर्ट परिसर के समीप न्यू पंचमुखी होटल के पास से गिरफ्तार किया गया है।
परिवादी सोनू चन्द्रवंशी, पिता स्व० प्रमेश्वर महतो, सा० वाजितपुर, वार्ड नं0-16, पो०- लगमा, थाना डुमरा, जिला- सीतामढ़ी द्वारा निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, बिहार, पटना के कार्यालय में शिकायत दर्ज कराया गया था कि आरोपी (जो श्री मुकुन्द कुमार झा, पी०एस०आई० एवं श्री पिन्टू कुमार हैं) के द्वारा डुमरा थाना कांड सं0-450/26 में नाम जोड़ने का धमकी देकर रिश्वत की मांग की जा रही है।

ब्यूरो द्वारा प्राप्त शिकायत का सत्यापन कराया गया एवं सत्यापन के क्रम में आरोपी द्वारा रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण पाया गया। प्रथम द्रष्टया आरोप सही पाये जाने के पश्चात् उपरोक्त कांड अंकित कर अनुसंधानकर्ता श्री मो० आरीज एहकाम, पुलिस निरीक्षक, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना के अनुरोध पर श्री शिव कुमार साह, वरीय पुलिस उपाधीक्षक, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना के नेतृत्व में एक धावादल का गठन किया गया।
धावादल द्वारा कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त श्री पिन्टू कुमार, पे०- श्री हरिशचन्द्र पासवान, सा०- बाजीतपुर, पो०- लगमा, थाना- डुमरा, जिला- सीतामढ़ी को 5,000/- (पाँच हजार) रूपये रिश्वत लेते हुए सीतामढ़ी, डुमरा स्थित कोर्ट परिसर के समीप न्यू पंचमुखी होटल से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त से पूछताछ के उपरांत माननीय विशेष न्यायालय, निगरानी, मुजफ्फरपुर में उपस्थापित किया जायेगा। अग्रतर अनुसंधान की कार्रवाई की जा रही है।

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, बिहार, पटना में वर्ष 2026 में भ्रष्टाचार के विरूद्ध अब तक 137वाँ प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है तथा 01 कांड जिला से स्थानांतरित किया गया है। इस प्रकार कुल 138 कांड ब्यूरो के द्वारा अनुसंधानित है।

यह ट्रैप संबंधी 119वां कांड है, जिसमें कांड दर्ज कर अभी तक कुल 124 अभियुक्तों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया जा चुका है तथा रिश्वत की कुल बरामद राशि 46,90,900/- (छियालीस लाख नब्बे हजार नौ सौ) रूपये एवं एक नया वाशिंग मशीन (कीमत 37,000/- रुपये) भी जब्त किया गया है।

पिछले वर्ष 2025 में कुल 101 ट्रैप कांड दर्ज किये गये थे एवं रिश्वत की राशि 37,80,300/- रुपये बरामद किये गये थें एवं एक नया वाशिंग मशीन (कीमत 19,800/- रूपये) भी जब्त किया गया था।