Tuesday, 15 September 2026 | 6:39 AM
भारत

पटना:आधुनिकता की मिसाल: लोकगायिका देवी बनीं अविवाहित माँ।

पटना:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 सितम्बर 2025 बिहार की चर्चित भोजपुरी लोकगायिका देवी ने समाज के पारंपरिक ढाँचों से अलग हटकर एक नया इतिहास रच दिया है। उन्होंने विवाह किए बिना ही आईवीएफ (In Vitro Fertilization) तकनीक की मदद से माँ बनने का सपना साकार किया। 9 सितम्बर 2025 को एम्स ऋषिकेश में ऑपरेशन के द्वारा
Share:
पटना:आधुनिकता की मिसाल: लोकगायिका देवी बनीं अविवाहित माँ।
Read in your preferred language.

पटना:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 सितम्बर 2025 बिहार की चर्चित भोजपुरी लोकगायिका देवी ने समाज के पारंपरिक ढाँचों से अलग हटकर एक नया इतिहास रच दिया है। उन्होंने विवाह किए बिना ही आईवीएफ (In Vitro Fertilization) तकनीक की मदद से माँ बनने का सपना साकार किया। 9 सितम्बर 2025 को एम्स ऋषिकेश में ऑपरेशन के द्वारा देवी ने एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया।

देवी का कहना है कि उन्हें विवाह संस्था पर भरोसा नहीं है, लेकिन माँ बनने की उनकी इच्छा प्रबल थी। आधुनिक चिकित्सा विज्ञान और स्पर्म बैंक की सहायता से यह सपना पूरा हुआ। उन्होंने कहा— “समाज में स्त्री की पहचान केवल विवाह से नहीं, बल्कि उसके अपने निर्णय और मातृत्व के साहस से भी हो सकती है।”

छपरा (बिहार) में जन्मीं देवी भोजपुरी, हिंदी, मैथिली और मगही भाषाओं में लोकगीत गाने के लिए प्रसिद्ध हैं। वह अपने गीतों में अश्लीलता का विरोध करने और लोकसंगीत को शुद्ध स्वरूप में प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। दिसंबर 2024 में पटना के बापू सभागार में उन्होंने भजन “ईश्वर-अल्लाह तेरा नाम” प्रस्तुत कर दर्शकों का दिल जीत लिया था।

देवी का यह कदम न सिर्फ कला और संस्कृति की दुनिया में, बल्कि समाज में भी एक साहसिक संदेश देता है कि स्त्री अपने जीवन और मातृत्व के फैसले स्वयं लेने में सक्षम है।

यह खबर आधुनिक चिकित्सा तकनीक और बदलते सामाजिक सोच का प्रतीक है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए एक नई मिसाल बनेगी।