पंजाब में प्रचंड जीत हासिल करने के बाद आम आदमी पार्टी की राज्य में सरकार बन चुकी है। वहीं इस बीच AAP पर पश्चिमी दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के सांसद परवेश सिंह वर्मा ने रविवार को बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने पंजाब में भाजपा नेताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने पर सीएम अरविंद केजरीवाल की खिंचाई की। साथ ही उन्होंने आम आदमी पार्टी को आड़े हाथों लिया। सांसद वर्मा ने कहा कि वे AAP द्वारा पंजाब की पुलिस शक्ति का दुरूपयोग करने के बारे में, शिकायत करने के लिए जल्द ही गृह मंत्री और दिल्ली पुलिस कमिश्नर से मिलेंगे।
सांसद परवेश सिंह वर्मा ने कहा, 'आम आदमी पार्टी ने सिर्फ एक राज्य में सरकार बनाई है और उन्होंने पुलिस की शक्ति का दुरुपयोग करना शुरू कर दिया है।' उन्होंने आगे कहा, 'हमने इस बारे में बात करने के लिए गृह मंत्री और दिल्ली पुलिस आयुक्त से समय मांगा है। पंजाब पुलिस लोगों को गिरफ्तार करने के लिए दूसरे राज्य में जाने से पहले दूसरे राज्यों की पुलिस को विश्वास में लेने के प्रोटोकाल का पालन नहीं करती है।'
बता दें कि भाजपा महिला मोर्चा की नेता प्रीति गांधी ने जानकारी दी थी कि उन्हें एक ट्वीट पर पंजाब पुलिस की ओर से नोटिस भेजा गया है। वहीं भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा के खिलाफ पंजाब में उनके सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर एफआइआर दर्ज की गई है। यही नहीं पंजाब पुलिस ने भाजपा दिल्ली के प्रवक्ता नवीन कुमार जिंदल के खिलाफ एक फर्जी वीडियो साझा करने के लिए प्राथमिकी दर्ज की थी।
आपको बता दें कि यह सभी मामले भाजपा नेताओं द्वारा आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर हमलेवार सोशल मीडिया पोस्ट से जुड़े हुए थे, जिसपर भाजपा सांसद परवेश सिंह वर्मा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री से संबंधित मामलों पर संज्ञान लेने के लिए पंजाब पुलिस के अधिकार क्षेत्र पर सवाल उठाया है।लिस केवल सोशल मीडिया पोस्ट पर एफआइआर भरने का काम कर रही है?'
भारत
परवेश वर्मा का पंजाब में भाजपा नेताओं के खिलाफ FIR पर बयान, कहा- केजरीवाल ने सत्ता का दुरुपयोग किया है
पंजाब में प्रचंड जीत हासिल करने के बाद आम आदमी पार्टी की राज्य में सरकार बन चुकी है। वहीं इस बीच AAP पर पश्चिमी दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के सांसद परवेश सिंह वर्मा ने रविवार को बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने पंजाब में भाजपा नेताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने पर सीएम अरविंद केजरीवाल की खिंचाई की। स
Read in your preferred language.