Tuesday, 15 September 2026 | 12:27 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद में पीएसी की इंसास राइफल चोरी का मामला: बोरबेल से मिली राइफल, छह जवान निलंबित

(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 जुलाई 2025 फतेहगढ़ पुलिस लाइन स्थित पीएसी कैंप से इंसास राइफल के गायब होने का मामला अब लापरवाही का गंभीर उदाहरण बन गया है। जांच के दौरान यह राइफल पुलिस लाइन परिसर में ही स्थित एक मंदिर के पास बोरवेल में फंसी हुई मिली। इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था और अनुशासन पर गंभीर सवाल खड़े क
Share:
फर्रुखाबाद में पीएसी की इंसास राइफल चोरी का मामला: बोरबेल से मिली राइफल, छह जवान निलंबित
Read in your preferred language.

(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 जुलाई 2025 फतेहगढ़ पुलिस लाइन स्थित पीएसी कैंप से इंसास राइफल के गायब होने का मामला अब लापरवाही का गंभीर उदाहरण बन गया है। जांच के दौरान यह राइफल पुलिस लाइन परिसर में ही स्थित एक मंदिर के पास बोरवेल में फंसी हुई मिली। इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था और अनुशासन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सूत्रों के अनुसार, एटा की 43वीं वाहिनी की डेढ़ सेक्शन पीएसी फतेहगढ़ पुलिस लाइन में ठहरी हुई थी। पांचाल घाट और एक कुर्की कार्यवाही के बाद लौटे जवानों में से एक की इंसास राइफल गायब मिली, साथ ही एक कैश बॉक्स भी चोरी हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। तत्काल मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक ने जांच शुरू कर दी। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

राइफल की दिनभर चली खोजबीन के बाद, आखिरकार पुलिस को सफलता मिली। एक मंदिर के पास बोरवेल में बिना मैगजीन के फंसी राइफल बरामद की गई। यह बरामदगी इस ओर इशारा करती है कि यह केवल चोरी का मामला नहीं, बल्कि गंभीर लापरवाही भी है।जांच के दौरान सामने आई लापरवाही के आधार पर एटा की 43वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक ने छह आरक्षियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। निलंबित जवानों के नाम हैं:आरक्षी नवीन कुमार, आरक्षी हरिपाल सिंह, आरक्षी अनुज कुमार, आरक्षी प्रवेन्द्र सिंह, आरक्षी भूपेन्द्र सिंह, मुख्य आरक्षी रघुराज सिंह इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस प्रशासन ने मामले की विस्तृत जांच जारी रखते हुए कहा है कि दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।