Monday, 14 September 2026 | 10:58 PM
भारत

गठबंधन का नाम विपक्षी ने INDIA रखा, जानिए क्या हुआ

विपक्ष के 26 दलों ने NDA (नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस) से मुकाबले के लिए INDIA नाम का गठबंधन बनाया है। फुल फॉर्म है- इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस। राहुल गांधी ने कहा कि ये लड़ाई NDA और INDIA के बीच में है। उधर, दिल्ली में PM मोदी की अध्यक्षता में NDA के 38 दलों की बैठक हुई। PM ने विपक्षी ग
Share:
गठबंधन का नाम विपक्षी ने INDIA रखा, जानिए क्या हुआ
Read in your preferred language.

विपक्ष के 26 दलों ने NDA (नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस) से मुकाबले के लिए INDIA नाम का गठबंधन बनाया है। फुल फॉर्म है- इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस। राहुल गांधी ने कहा कि ये लड़ाई NDA और INDIA के बीच में है। उधर, दिल्ली में PM मोदी की अध्यक्षता में NDA के 38 दलों की बैठक हुई। PM ने विपक्षी गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा- ये साथ तो आ सकते हैं, पास नहीं। केरल में लेफ्ट और कांग्रेस एक-दूसरे के खून के प्यासे हैं, लेकिन बेंगलुरु में हाथ पकड़कर हंस रहे हैं। कांग्रेस लोकसभा की 370 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बाकी 173 सीटों पर सहयोगी दलों को समर्थन दे सकती है। 26 विपक्षी पार्टियों के साथ आने से असम, हरियाणा, कर्नाटक, झारखंड और पश्चिम बंगाल में NDA को नुकसान होगा। क्योंकि यहां भाजपा विरोधी वोटों का बंटवारा नहीं होगा। पिछले चुनाव में इन 5 राज्यों की कुल 133 सीटों में से सिर्फ 7 सीटों पर कांग्रेस और सहयोगी पार्टियों को जीत मिली थी। वहीं भाजपा ने 89 सीटों पर जीत दर्ज की थी।