Monday, 14 September 2026 | 11:57 PM
उत्तर प्रदेश

UP में ब्लॉक प्रमुख चुनाव में खुलेआम फायरिंग, बमबारी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। लेकिन नामांकन के दौरान और उससे पहले राज्य के तमाम जिलों में अराजकता, गुंडा-गर्दी, धांधली, मारपीट, फायरिंग और लूटपाट का आलम दिखाई दिया। गुरुवार सुबह से अब तक 16 से ज्यादा जिलों में बवाल की खबर है। कन्रौज, सीता
Share:
UP में ब्लॉक प्रमुख चुनाव में खुलेआम फायरिंग, बमबारी
Read in your preferred language.

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। लेकिन नामांकन के दौरान और उससे पहले राज्य के तमाम जिलों में अराजकता, गुंडा-गर्दी, धांधली, मारपीट, फायरिंग और लूटपाट का आलम दिखाई दिया। गुरुवार सुबह से अब तक 16 से ज्यादा जिलों में बवाल की खबर है। कन्रौज, सीतापुर, बुलंदशहर, पीलीभीत, झांसी, उन्नाव, अयोध्या, बस्ती, गोरखपुर, सम्भल, चित्रकूट, जालौन, फतेहपुर, एटा, अंबेडकर नगर, महराजगंज में खुलेआम फायरिंग व मारपीट हुई।

कई जिलों में बवाल इतना हुआ कि पुलिस पीछे हो गई और प्रत्याशी के समर्थकों ने एक-दूसरे पर फायरिंग करते हुए लाठी डंडों से हमला करते रहे। कन्नौज, देवरिया, एटा, रायबरेली समेत कई जिलों में कवरेज को पहुंचे पत्रकारों पर ही प्रत्याशियों के समर्थकों ने हमला कर दिया। पत्रकारों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। अंबेडकर नगर में पूर्व मंत्री लालजी वर्मा के हाथों से नामांकन का पर्चा ही उपद्रवियों ने छीन लिया। गोरखपुर में पुलिस ने सपा कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज किया है।

LIVE UPDATES :

एटा के मारहरा ब्लॉक में नामांकन के दौरान जमकर बवाल हो रहा है। यहां BJP कार्यकर्ताओं पर आरोप है कि सपा प्रत्याशी गुड्‌डो देवी का नामांकन पर्चा छीन लिया। उन्हें नामांकन करने से रोक दिया। इस पर दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्षों से कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। बीच-बचाव करने आए कई पुलिसकर्मी और कवरेज करने गए पत्रकार भी घायल हो गए हैं।

महराजगंज के सदर ब्लॉक पर BJP और निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थक भिड़ गए हैं। निर्दलीय प्रत्याशी का आरोप है कि उसे BJP नेताओं ने नामांकन करने से रोक दिया। पुलिस के आने के बाद नामांकन दाखिल हो सका।
बुलंदशहर के स्याना ब्लॉक में नामांकन के दौरान बीजेपी के दो गुटों में भिड़ंत हो गई। पूर्व और मौजूद बीजेपी प्रत्याशी भिड़े गए। पुलिस ने लाठी फटकार इन्हें अलग किया।

पीलीभीत में BJP द्वारा सर्वजीत सिंह को ब्लॉक प्रमुख अमरिया पद के लिए अधिकृत प्रत्याशी बनाया गया है। इस दौरान टिकट कटने के बाद पूर्व ब्लॉक प्रमुख निशान सिंह अमरिया ब्लॉक में अपने समर्थकों के साथ नामांकन कराने पहुंचे थे। इस दौरान भाजपा से टिकट पाने वाले सर्वजीत सिंह ने बीच रोड पर अपनी गाड़ियां लगाकर प्रत्याशियों को नामांकन करने से रोका। प्रत्याशी श्याम सिंह की मानें तो उनकी गाड़ी पर हमला भी किया गया। बमुश्किल जान बचाकर ब्लॉक परिसर में नामांकन कराने पहुंचे।

झांसी के बड़ागांव ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुख के लिए सपा-BJP आमने-सामने आ गई। BJP कार्यकर्ताओं ने नारे लगाते हुए हाथों में डंडे लेकर लोगों का रास्ता रोका। स्थिति को तनावपूर्ण देखते हुए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद चंद्रपाल सिंह यादव ने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष के लोग सपा को नामांकन नहीं करने दे रहे हैं और रास्ता रोके खड़े हैं। पुलिस उनका सहयोग कर रही है। ब्लॉक प्रमुख के प्रत्याशी के रूप में भाजपा से रचना राजपूत और समाजवादी पार्टी से रेखा कैलाश यादव हैं।