Monday, 14 September 2026 | 10:46 PM
UP News

शादी के एक माह बाद ही पत्नि को मौत की नींद सुलाने वाला पति पकड़ा गया, सास को साथ नहीं ऱखना चाहती थी बहू।

दिल्ली में शादी के 1 माह बाद ही अपनी पत्नि पूजा की हत्या करने वाले पति अभिषेक को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। हत्या के पीछे अभिषेक ने चौकाने वाली वजह बताई। उसने पुलिस को बताया की उसकी बुजुर्ग मां भी साथ रहती थी। मगर पूजा ने शादी के बाद ही अपनी सास को साथ रखने से इंकार कर दिया था। इसी बात को लेकर पति
Share:
शादी के एक माह बाद ही पत्नि को मौत की नींद सुलाने वाला पति पकड़ा गया, सास को साथ नहीं ऱखना चाहती थी बहू।
Read in your preferred language.

दिल्ली में शादी के 1 माह बाद ही अपनी पत्नि पूजा की हत्या करने वाले पति अभिषेक को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। हत्या के पीछे अभिषेक ने चौकाने वाली वजह बताई। उसने पुलिस को बताया की उसकी बुजुर्ग मां भी साथ रहती थी। मगर पूजा ने शादी के बाद ही अपनी सास को साथ रखने से इंकार कर दिया था। इसी बात को लेकर पति - पत्नि में विवाद चल रहा था। उसने गुस्से में पूजा की गला दबाकर हत्या कर दी थी। अब पुलिस ने अभिषेक को जेल भेज दिया है।

दोनों की ही दूसरी शादी थी

अभिषेक की यह दूसरी शादी थी। पहली पत्नी से उसे कोई संतान नहीं थी। जबकि, पूजा को अपनी पहली शादी से एक बेटा है। अभिषेक और पूजा एक ऑनलाइन मैरिज पोर्टल के माध्यम से मिले थे, जिसके बाद बीते 22 अप्रैल को उनकी शादी हुई थी। शादी के बाद से ही उनके रिश्ते अच्छे नहीं थे। पूजा नहीं चाहती थीं कि उनकी सास नए किराए के मकान में उनके साथ रहे। यही विरोध उसकी जान ले गया।