Tuesday, 15 September 2026 | 4:51 AM
भारत

दिवाली से पहले एक एलपीजी सिलेंडर निःशुल्क

यूपी में उज्ज्वला योजना की लाभार्थियों को नवंबर में दिवाली से पहले एक एलपीजी सिलेंडर निःशुल्क दिया जाएगा। इसी प्रकार एकमुश्त सिलेंडर होली में भी दिया जाएगा। खाद्य एवं रसद विभाग के इस प्रस्ताव पर जल्द ही कैबिनेट की मंजूरी ली जाएगी योगी सरकर के इस फैसले का सीधा फायदा राज्य की करीबन 1,75,00,000 गरीब मह
Share:
दिवाली से पहले एक एलपीजी सिलेंडर निःशुल्क
Read in your preferred language.

यूपी में उज्ज्वला योजना की लाभार्थियों को नवंबर में दिवाली से पहले एक एलपीजी सिलेंडर निःशुल्क दिया जाएगा। इसी प्रकार एकमुश्त सिलेंडर होली में भी दिया जाएगा। खाद्य एवं रसद विभाग के इस प्रस्ताव पर जल्द ही कैबिनेट की मंजूरी ली जाएगी
योगी सरकर के इस फैसले का सीधा फायदा राज्य की करीबन 1,75,00,000 गरीब महिलाओं को होगा।
प्रमुख सचिव ने इस योजना से रिलेटेड प्रस्ताव पर विभागीय अफसरों संग मीटिंग कर जरुरी दिशा निर्देश दिए हैं। आपको बता दें कि बीजेपी ने बीते विधानसभा इलेक्शन के मौके पर जारी अपने लोक कल्याण संकल्प पत्र में उज्ज्वला योजना की लाभार्थी महिलाओं को होली और दिवाली पर फ्री रसोई सिलेंडर देने की घोषणा की थी।
आपको बता दें कि उज्ज्वला लाभार्थियों को दिवाली एवं होली पर निःशुल्क गैस देने के लिए बजट 3301.74 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया था। हालांकि गत वित्तीय वर्ष सरकार ऐसा नहीं कर सकी। किंतु, बताया जा रहा है कि इस बार ऐसा होगा। चालू वित्तीय वर्ष के बजट में इसके लिए 3047 करोड़ आवंटित किए गए। राज्य में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के पास उज्ज्वला योजना के 84,54,560, भारत पेट्रोलियम के पास 51,69,773 और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पास 38,80,054 घरेलू गैस कनेक्शन हैं।