Tuesday, 15 September 2026 | 12:12 AM
भारत

ईरान में एक बार फिर महिलाओं के हिजाब पहनने पर सख्ती शुरू हाे गई, पढ़िए रिपोर्ट

ईरान में एक बार फिर महिलाओं के हिजाब पहनने पर सख्ती शुरू हाे गई है। करीब दस महीने के बाद मोरैलिटी पुलिस फिर सड़काें पर उतर आई है। पिछले साल सितंबर में हिजाब विराेधी प्रदर्शनाें के दाैरान महसा अमीनी की माैत के बाद मोरैलिटी पुलिस काे हटा लिया गया था। ऐसा भी कहा जा रहा था कि इस पुलिस बल काे भंग कर दिया
Share:
ईरान में एक बार फिर महिलाओं के हिजाब पहनने पर सख्ती शुरू हाे गई, पढ़िए रिपोर्ट
Read in your preferred language.

ईरान में एक बार फिर महिलाओं के हिजाब पहनने पर सख्ती शुरू हाे गई है। करीब दस महीने के बाद मोरैलिटी पुलिस फिर सड़काें पर उतर आई है। पिछले साल सितंबर में हिजाब विराेधी प्रदर्शनाें के दाैरान महसा अमीनी की माैत के बाद मोरैलिटी पुलिस काे हटा लिया गया था।
ऐसा भी कहा जा रहा था कि इस पुलिस बल काे भंग कर दिया गया है। हालांकि, रविवार काे जनरल सईद मुंतजिर उल महदी ने कहा कि माोरैलिटी पुलिस बिना हिजाब वाली महिलाओं की धरपकड़ फिर शुरू कर रही है। अमीनी की पुलिस हिरासत में माैत के बाद ईरान में विराेध प्रदर्शन तेज हाे गए थे। हालांकि प्रदर्शनाें काे कुचल दिया गया था। 500 प्रदर्शनकारी मारे गए थे।
इस महीने की शुरुआत से ही अधिकारियों ने एंटरटेनमेंट वाली जगहों पर नजर रखना शुरू कर दिया था। अपने परिसरों में हिजाब नियम लागू करने में नाकाम रहे दर्जनों कैफे, रेस्तरां और अन्य कारोबार को बंद करा दिया था।
ईरान की मोरैलिटी पुलिस को गाड़ियों से पब्लिक प्लेस में पैट्रोलिंग करेगी। ताकि उन औरतों पर नजर रखी जा सके जिन्होंने हिजाब नहीं पहना है। इसकी शुरुआत रविवार से कर दी गई है। ईरान की वुमेन एक्टिविस्ट मासिह अलिनेजद ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें एक मोरैलिटी पुलिस की एक महिला एक टीनएज लड़की को पकड़ती हुई दिखाई दे रही है। लड़की ने हिजाब नहीं पहना है।
मोरैलिटी पुलिस की वापसी के बाद सोशल मीडिया उनकी वीडियोज से भर गया है। साराह रावियानी नाम की एक और एक्टिविस्ट ने भी मोरैलिटी पुलिस की वापसी का एक वीडियो शेयर किया है। इसमें कुछ लोग एक महिला को जबरन गाड़ी में बैठा रहे हैं। महिला के विरोध करने पर उसे लात मारी जा रही हैं।

अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक मोरैलिटी पुलिस केवल महिलाएं ही नहीं बल्कि पुरुषों के कपड़े पहनने के ढंग पर भी नजर रखेगी। पहले लोगों को चेतावनी दी जाएगी इसके बाद भी अगर वो नहीं मानें तो उन पर एक्शन लिया जाएगा।
ईरान में हिजाब न पहनने पर मां-बेटी पर दही फेंकी: पुलिस ने महिलाओं को ही गिरफ्तार किया, राष्ट्रपति बोले- हिजाब पहनना कानूनन जरूरी
ईरान में हिजाब न पहनने पर एक आदमी ने 2 महिलाओं के सिर पर दही डाल दिया। इसके बाद पुलिस ने उन दोनों महिलाओं को ही गिरफ्तार कर लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें नजर आ रहा है कि मां-बेटी एक दुकान पर सामान खरीदने जाती हैं। तभी एक आदमी हिजाब न पहनने पर उनसे बहस करता है और फिर उनके सिर पर दही डाल देता है। पुलिस ने उस आदमी को भी माहौल बिगाड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया है।