Tuesday, 15 September 2026 | 5:58 AM
उत्तर प्रदेश

जनपद बरेली की आंवला तहसील क्षेत्र की ऐतिहासिक लीलौर झील पर 15 अगस्त को स्टीमर चला कर डीएम सहाब करेंगे ध्वजारोहण।

रिपोर्टर परशुराम वर्मा जिला ब्यूरो चीफ बरेली बरेली - बरेली जनपद क्षेत्र की ऐतिहासिक लीलौर झील को विकसित करने को गति देते हुए डीएम ने अपने अधीनस्थों से कहा है कि कार्य जल्द पूरा करो 15 अगस्त को झील में स्टीमर चलाना है। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश देते हुए कहा कि यह ड्रीम प्रोजेक्ट है। इसे समय पर
Share:
जनपद बरेली की आंवला तहसील क्षेत्र की ऐतिहासिक लीलौर झील पर 15 अगस्त को स्टीमर चला कर डीएम सहाब करेंगे ध्वजारोहण।
Read in your preferred language.

रिपोर्टर परशुराम वर्मा
जिला ब्यूरो चीफ
बरेली

बरेली - बरेली जनपद क्षेत्र की ऐतिहासिक लीलौर झील को विकसित करने को गति देते हुए डीएम ने अपने अधीनस्थों से कहा है कि कार्य जल्द पूरा करो 15 अगस्त को झील में स्टीमर चलाना है। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश देते हुए कहा कि यह ड्रीम प्रोजेक्ट है। इसे समय पर कार्य पूरा करने की हिदायत दी है।
रविवार की शाम को ही डीएम अविनाश सिंह लीलौर पहुंच गए और उन्होंने वहां हो रहे छोटे बोरिंग को देखकर जल निगम से कड़ी नाराजगी जताई और बडा बोरिंग करने के निर्देश दिए हैं। इस बोरिंग को भी एक दिन में चालू करने का फरमान जारी किया है। उन्होंने सिंचाई विभाग, पर्यटन, पीडब्ल्यूडी और बिजली विभागों से अपने कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। सिंचाई विभाग को जल्द झील की गहराई बढ़ाने और इसके किनारों को सही करने के आदेश दिए हैं। सिंचाई विभाग को चार दिन में गहराई बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही पानी को बाहर जाने से रोकने के लिए गेट बनाने को कहा है कि झील का पानी किसी तरह से बाहर न निकल सके। इस दौरान उन्होंने सभी विभागों को अपने कार्य में तेजी लाने निर्देश देते हुए कहा कि इस झील में 15 अगस्त को स्टीमर चलाना है तब तक सभी को अपने कार्य पूरे करने हैं इसके लिए किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।इस दौरान एडीएम ई पूर्णिमा सिंह, डीसी मनरेगा, एसडीएम विदुषी सिंह, नायब तहसीलदार, आशीष विष्ट, अमित राना, सचिव आकाश, लेखपाल श्री दत्त शर्मा आदि तमाम लोग मौजूद रहे।