Tuesday, 15 September 2026 | 12:29 AM
भारत

टीम इंडिया में नहीं जगह, इंग्लैंड में नागिन जैसी लहराती बॉल से ढा रहा कहर, आधी टीम का किया सफाया ?

भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर युजवेंद्र चहल को दलीप ट्रॉफी में जगह नहीं मिली तो उन्होंने इंग्लिश काउंटी का रुख किया. भारत के अनुभवी लेग स्पिनर ने इंग्लिश काउंटी चैम्पियनशिप के डिवीजन दो मैच में डर्बीशर के खिलाफ नॉर्थम्पटनशर के लिए 45 रन देकर पांच विकेट लिए. भारत के लिमिटेड ओवर फॉर्मेट के विशेषज्ञ गें
Share:
टीम इंडिया में नहीं जगह, इंग्लैंड में नागिन जैसी लहराती बॉल से ढा रहा कहर, आधी टीम का किया सफाया ?
Read in your preferred language.

भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर युजवेंद्र चहल को दलीप ट्रॉफी में जगह नहीं मिली तो उन्होंने इंग्लिश काउंटी का रुख किया. भारत के अनुभवी लेग स्पिनर ने इंग्लिश काउंटी चैम्पियनशिप के डिवीजन दो मैच में डर्बीशर के खिलाफ नॉर्थम्पटनशर के लिए 45 रन देकर पांच विकेट लिए. भारत के लिमिटेड ओवर फॉर्मेट के विशेषज्ञ गेंदबाज ने इस दौरान फर्स्टक्लास क्रिकेट में 100 विकेट पूरे किए. चहल ने तीसरी बार फर्स्ट क्लास में पांच विकेट चटकाये हैं.

युजवेंद्र चहल के लिए काउंटी क्रिकेट का यह सीजन शानदार रहा है. इस लेग स्पिनर ने पिछले महीने वन डे कप में केंट के खिलाफ 14 रन देकर पांच विकेट लिए थे. नॉर्थम्पटनशर ने मौजूदा मैच की पहली पारी में 219 रन बनाने के बाद चहल और रॉब केओघ (65 रन पर तीन विकेट) की शानदार गेंदबाजी से डर्बीशर को 61.3 ओवर में 165 रन पर आउट कर दिया.

चहल के बॉल की हो रही चर्चा

डर्बीशर के खिलाफ नॉर्थम्पटनशर के लिए गेंदबाजी करते हुए वेन मैडसेन को जिस तरह से चहल ने क्लीन बोल्ड किया वो कमाल था. बॉल ने जिस तरह से पड़ने के बाद टर्न हुई उसे परखने में बल्लेबाज पूरी तरह से चकमा खा गए. इस विकेट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

हल ने इस दौरान वेन मैडसेन, एन्यूरिन डोनाल्ड, जैक चैपल, एलेक्स थॉमसन और जैक मॉर्ले के विकेट चटकाये. चहल की टीम के साथी पृथ्वी शॉ का इस काउंटी सत्र में खराब प्रदर्शन जारी है. उन्होंने मैच की दोनों पारियों में चार और दो रन बनाए. शॉ अपनी पिछली तीन फर्स्ट क्सास पारियों में भी 50 का आंकड़ा पार करने में असफल रहे हैं.