Tuesday, 15 September 2026 | 12:37 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद पहुंचे भाजपा के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष राम किशोर साहू, कार्यकर्ताओं को दिया 2027 विधानसभा चुनाव का जीत का मंत्र

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 जुलाई 2026 भारतीय जनता पार्टी के कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष राम किशोर साहू के प्रथम जनपद आगमन पर मंगलवार को भाजपा जिला मुख्यालय, आवास विकास में भव्य स्वागत एवं कार्यकर्ता परिचय बैठक का आयोजन किया गया। जिले की सीमा काली नदी पुल से लेकर भा
Share:
फर्रुखाबाद पहुंचे भाजपा के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष राम किशोर साहू, कार्यकर्ताओं को दिया 2027 विधानसभा चुनाव का जीत का मंत्र
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 जुलाई 2026 भारतीय जनता पार्टी के कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष राम किशोर साहू के प्रथम जनपद आगमन पर मंगलवार को भाजपा जिला मुख्यालय, आवास विकास में भव्य स्वागत एवं कार्यकर्ता परिचय बैठक का आयोजन किया गया। जिले की सीमा काली नदी पुल से लेकर भाजपा जिला कार्यालय तक विभिन्न स्थानों पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ जोरदार स्वागत किया।

जनपद सीमा स्थित काली नदी पुल पर भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद राजीपुर में भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर के नेतृत्व में स्वागत कार्यक्रम हुआ। आवास विकास तिराहे पर अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य ने शॉल ओढ़ाकर उनका अभिनंदन किया। वहीं फतेहगढ़ के आरोग्य पथ पर संकिसा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राहुल राजपूत के नेतृत्व में युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

भाजपा जिला कार्यालय के सभागार में आयोजित कार्यकर्ता परिचय बैठक का शुभारंभ वंदे मातरम् से हुआ। राष्ट्रगीत का संचालन महिला मोर्चा की जिला कोषाध्यक्ष प्रीति तिवारी ने किया।

बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष राम किशोर साहू ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन है, जो पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सिद्धांतों पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि जब पार्टी की सरकार कहीं नहीं थी, तब भी भाजपा अपने मूल सिद्धांतों से नहीं डिगी और आज देश व प्रदेश में जनता के विश्वास के कारण मजबूत सरकारें हैं।

उन्होंने आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को संगठन के लिए बड़ी चुनौती बताते हुए कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक सक्रिय रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता नियमित प्रवास करें तथा घर-घर जाकर ऐसे लोगों के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने का कार्य करें, जिनके नाम अभी सूची में शामिल नहीं हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि संगठन में किसी प्रकार की सिफारिश नहीं चलेगी और मासिक बैठकों में सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य होगी। संगठन के निर्णयों का विरोध करने वाले अनुशासनहीन कार्यकर्ताओं पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

राम किशोर साहू ने फर्रुखाबाद से अपने पुराने संबंधों का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक के रूप में इस जनपद में कार्य किया है। उन्होंने फर्रुखाबाद को ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक नगरी बताते हुए संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया।

जिला संगठन प्रभारी शिव महेश दुबे ने कहा कि भाजपा ही ऐसा राजनीतिक दल है, जहां एक सामान्य कार्यकर्ता भी अपनी मेहनत और समर्पण के बल पर बड़े दायित्व तक पहुंच सकता है। भाजपा जातिवाद और परिवारवाद की राजनीति से दूर रहकर संगठन की विचारधारा पर कार्य करती है।

भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने कहा कि जब संगठन का एक साधारण कार्यकर्ता शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचता है तो इससे पूरे संगठन में उत्साह का संचार होता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ और शक्ति केंद्रों को मजबूत कर 2027 विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक विजय सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री गोपाल राठौर ने किया।

बैठक में जिला महामंत्री अमरदीप दीक्षित, हिमांशु गुप्ता, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आनंद सिंह, भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर, पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, रूपेश गुप्ता, डॉ. भूदेव सिंह राजपूत, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, पूर्व राज्य महिला आयोग सदस्य डॉ. मिथिलेश अग्रवाल, पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अभय सिंह, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. बी.के. गंगवार, ठाकुर वीरेंद्र सिंह राठौर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बबीता पाठक, जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी, अभिषेक त्रिवेदी, ममता सक्सेना, कार्यालय मंत्री संजय सिंह, कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।