Tuesday, 15 September 2026 | 3:53 AM
भारत

नई दिल्ली:ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर एनडीए संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री का सम्मान

नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 अगस्त 2025 आज संसद भवन परिसर में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की संसदीय दल की अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें "ऑपरेशन सिंदूर" की ऐतिहासिक सफलता पर गर्व और उत्साह के साथ चर्चा की गई। बैठक के दौरान एक सर्वसम्मत प्रस्ताव पारित करते हुए ऑपरेशन की सफलता पर प्रसन्नता
Share:
नई दिल्ली:ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर एनडीए संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री का सम्मान
Read in your preferred language.

नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 अगस्त 2025 आज संसद भवन परिसर में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की संसदीय दल की अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें "ऑपरेशन सिंदूर" की ऐतिहासिक सफलता पर गर्व और उत्साह के साथ चर्चा की गई। बैठक के दौरान एक सर्वसम्मत प्रस्ताव पारित करते हुए ऑपरेशन की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की गई और इसके नेतृत्व के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का विशेष रूप से सम्मान किया गया।

एनडीए के वरिष्ठ नेताओं, सांसदों और कैबिनेट मंत्रियों ने प्रधानमंत्री को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर, अंगवस्त्र ओढ़ाकर और तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका अभिनंदन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने भी उपस्थित सभी सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर देश की सुरक्षा, संप्रभुता और आत्मसम्मान का प्रतीक है, और यह सफलता "न्यू इंडिया" की बदलती सोच और निर्णायक नेतृत्व का प्रमाण है।

बैठक में रक्षा मंत्री, गृह मंत्री, विदेश मंत्री समेत एनडीए घटक दलों के प्रमुख नेताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए और इस ऐतिहासिक उपलब्धि को भारत की सैन्य और कूटनीतिक शक्ति का प्रतीक बताया। ऑपरेशन सिंदूर को लेकर देशभर में सकारात्मक माहौल और राष्ट्रीय गर्व की भावना प्रबल होती दिखाई दे रही है। एनडीए की इस बैठक में आगामी रणनीतियों, सदन में समन्वय और जनहित से जुड़ी योजनाओं पर भी संक्षिप्त चर्चा हुई, लेकिन मुख्य केंद्र बिंदु ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और प्रधानमंत्री की निर्णायक भूमिका ही रही।