Monday, 14 September 2026 | 11:37 PM
भारत

नई दिल्ली:पहलगाम आतंकी हमला,डिंपल यादव ने किया कड़ा विरोध, कहा- "भारतीय सेना हमारी शान, सुरक्षा में गंभीर चूक"

नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 जुलाई 2025 जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद राजनीतिक हलकों में आक्रोश गहराता जा रहा है। समाजवादी पार्टी की वरिष्ठ नेता और सांसद डिंपल यादव ने लोकसभा में इस हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है और सरकार से जवाब मांगा है। डिंपल यादव ने कहा, "भारतीय सेना
Share:
नई दिल्ली:पहलगाम आतंकी हमला,डिंपल यादव ने किया कड़ा विरोध, कहा- "भारतीय सेना हमारी शान, सुरक्षा में गंभीर चूक"
Read in your preferred language.

नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 जुलाई 2025 जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद राजनीतिक हलकों में आक्रोश गहराता जा रहा है। समाजवादी पार्टी की वरिष्ठ नेता और सांसद डिंपल यादव ने लोकसभा में इस हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है और सरकार से जवाब मांगा है।

डिंपल यादव ने कहा, "भारतीय सेना हमारा अभिमान और सम्मान है। सेना ने हर बार मातृभूमि की रक्षा में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। ऐसे में पहलगाम जैसा हमला सुरक्षा व्यवस्था में गहरी चूक को दर्शाता है।"

उन्होंने लोकसभा में सवाल उठाते हुए कहा,

"सीजफायर की घोषणा आखिर किसने की? ट्रंप के जरिए सीजफायर का ऐलान क्यों किया गया? क्या भारतीय नागरिकों की जान की कोई कीमत नहीं है?"

डिंपल यादव ने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि वह राष्ट्रीय सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे। उन्होंने कहा कि देश की सेना और सुरक्षाबलों के लिए डिफेंस बजट में तत्काल वृद्धि की जानी चाहिए, ताकि आतंकवाद से निपटने के लिए संसाधनों की कोई कमी न रहे।

उन्होंने सरकार से पारदर्शिता की मांग करते हुए कहा कि पहलगाम हमले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जानी चाहिए।

डिंपल यादव का यह बयान न केवल आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख दर्शाता है, बल्कि यह भी संकेत देता है कि राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर विपक्ष अब सरकार से दो टूक जवाब चाहता है।

यह हमला और उस पर डिंपल यादव की प्रतिक्रिया देशभर में चर्चा का विषय बनी हुई है। विपक्ष ने साफ कर दिया है कि सुरक्षा में किसी भी तरह की ढिलाई अब स्वीकार्य नहीं है।