Tuesday, 15 September 2026 | 3:32 AM
भारत

नई दिल्ली: सी.पी.राधाकृष्णन बने देश के 15वें उपराष्ट्रपति, विपक्ष को दी मात।

नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 सितंबर 2025 भारत को नया उपराष्ट्रपति मिल गया है। एनडीए उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन ने उपराष्ट्रपति चुनाव में शानदार जीत दर्ज की है। वह देश के 15वें उपराष्ट्रपति चुने गए हैं। चुनाव में राधाकृष्णन ने विपक्ष के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी को मात दी। उन्हें 452 वोट मिले
Share:
नई दिल्ली: सी.पी.राधाकृष्णन बने देश के 15वें उपराष्ट्रपति, विपक्ष को दी मात।
Read in your preferred language.

नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 सितंबर 2025 भारत को नया उपराष्ट्रपति मिल गया है। एनडीए उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन ने उपराष्ट्रपति चुनाव में शानदार जीत दर्ज की है। वह देश के 15वें उपराष्ट्रपति चुने गए हैं। चुनाव में राधाकृष्णन ने विपक्ष के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी को मात दी। उन्हें 452 वोट मिले, जबकि विपक्षी उम्मीदवार को केवल 300 वोट प्राप्त हुए। जीत के बाद अब वह अगले पांच वर्षों तक उपराष्ट्रपति पद की जिम्मेदारी संभालेंगे।

चुनाव परिणाम संक्षेप में

एनडीए उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन को प्राप्त वोट: 452

विपक्षी उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी को वोट: 300

इस शानदार जीत के साथ ही सी.पी. राधाकृष्णन अब न सिर्फ़ राज्यसभा के सभापति होंगे बल्कि देश की राजनीति में एक नई भूमिका निभाते नज़र आएंगे। राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि उनकी सादगीपूर्ण छवि और विकासपरक सोच भारत की लोकतांत्रिक परंपरा को और सशक्त बनाएगी। देशभर से उन्हें शुभकामनाएं और बधाइयों का सिलसिला जारी है।