Tuesday, 15 September 2026 | 3:25 AM
मनोरंजन

कारन जौहर के बर्थडे पार्टी पर जमकर किया नीतू सिंह और रणबीर ने डांस, बेहद इमोशनल पल

करण जौहर के 50वां जन्मदिन ग्रैंड के साथ-साथ काफी शानदार भी रहा, जहां बॉलीवुड के कई बड़े सितारों ने रेड कारपेट पर उतरकर चार चांद लगा दिए। करण की पार्टी थीम के हिसाब से हर सितारा यहां ब्लैक एंड ब्लिंग कॉस्ट्यूम्स में नजर आए। रणबीर कपूर इस पार्टी में बीवी आलिया भट्ट नहीं बल्कि मां नीतू कपूर के साथ पहुंच
Share:
कारन जौहर के बर्थडे पार्टी पर जमकर किया नीतू सिंह और रणबीर ने डांस, बेहद इमोशनल पल
Read in your preferred language.

करण जौहर के 50वां जन्मदिन ग्रैंड के साथ-साथ काफी शानदार भी रहा, जहां बॉलीवुड के कई बड़े सितारों ने रेड कारपेट पर उतरकर चार चांद लगा दिए। करण की पार्टी थीम के हिसाब से हर सितारा यहां ब्लैक एंड ब्लिंग कॉस्ट्यूम्स में नजर आए। रणबीर कपूर इस पार्टी में बीवी आलिया भट्ट नहीं बल्कि मां नीतू कपूर के साथ पहुंचे। करण जौहर की पार्टी की कई वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं, जिसमें सितारे डांस फ्लोर पर एन्जॉय करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस पार्टी में एक बार फिर से नीतू सिंह पति ऋषि कपूर के गाने पर जमकर डांस करती नजर आईं।
नीतू कपूर कई मौकों पर ऋषि कपूर को याद करती हुईं नजर आती हैं। वह रिएलिटी शो पर भी ये कह चुकीं हैं कि ऋषि कपूर हर पल उनके साथ हैं, ऐसे में नीतू कपूर करण जौहर की 50वें जन्मदिन के मौके पर भी ऋषि कपूर को याद करती दिखाई दीं। रणबीर कपूर के फैन क्लब ने उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जिसमें नीतू कपूर बेटे रणबीर कपूर और निर्माता करण जौहर के साथ ऋषि कपूर के फेमस गाने 'मेरे घुंघरू पर झूमकर डांस करती हुई नजर आ रही हैं।
ऋषि कपूर के फेमस गाने 'मेरे घुंघरू बुलाते हैं' पर जैसे ही नीतू कपूर और बेटे रणबीर ने डांस करना स्टार्ट किया, तो तुरंत ही रणवीर सिंह भी बॉलीवुड स्टाइल में हाथ में ढपली पकड़े उसे बजाते हुए नजर आए। नीतू कपूर और रणबीर के अलावा शाह रुख खान ने भी करण जौहर की पहली डायरेक्शन फिल्म 'कुछ-कुछ होता है' गाने पर भी जमकर नाचे। इसके अलावा कृति, करण सहित कई सितारों ने डांस फ्लोर पर आग लगा दी
करण जौहर की बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए सलमान खान, शाह रुख खान, ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन, करीना कपूर, सैफ अली खान, सारा अली खान, शनाया कपूर, जान्हवी कपूर, रश्मिका मंदाना, अनुष्का शर्मा सहित कई सितारे पहुंचे थे। 50वें जन्मदिन पर करण ने अपनी पहली एक्शन फिल्म की घोषणा भी सोशल मीडिया पर की थी।