बॉलीवुड एक्टर नीतू कपूर अपने काम पर इन दिनों जमकर फोकस कर रही हैं. अपनी आने वाली फिल्म जुग जुग जियो के प्रमोशन में वह काफी बिजी चल रही हैं. ऐसे में हाल ही में उन्होंने इंटरव्यू के दौरान अपनी फैमिली से लेकर अपने फिल्मी करियर तक पर खुलकर बातचीत की है. इस बीच उन्होंने एक बड़े राज से भी पर्दा उठाया.
दरअसल, एक्ट्रेस नीतू कपूर को लेकर ऐसी खबरें हैं कि वह साल 2003 में आई फिल्म कल हो न हो में जया बच्चन के रोल के लिए पहली पसंद थी. ऐसे में इस खबर को लेकर जब नीतू कपूर से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि यह सच है. साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि किस वजह से वह इस रोल को नहीं निभा सकीं. उन्होंने कहा कि वह इस रोल को स्वीकार करने पर विचार कर रही थीं, लेकिन वह ऐसा नहीं कर सकीं. इस बीच उन्होंने कहा कि उनके पति और दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर ने उन्हें कभी काम करने से नहीं रोका था, लेकिन वो पजेसिव थे'.
इस बारे में बात करते हुए नीतू ने बताया कि ऋषि चाहते थे कि वह हमेशा घर पर रहें. उन्होंने कहा कि जब भी वह घर से बाहर जाती थीं ऋषि सवाल करने लगते कि कहा जा रही हो? कब तक आओगी? उन्होंने बताया ऋषि कपूर की इनसिक्योरिटी की वजह से वह फिल्मों में काम करने के बारे में सोच भी नहीं सकती थीं. यही वजह थी कि तब उन्होंने कई बड़े प्रोजेक्ट्स को इनकार कर दिया था.
मनोरंजन
ऋषि कपूर से जुड़े मामले पर नीतू कपूर ने खुलकर बात की, आइये जानतें हैं
बॉलीवुड एक्टर नीतू कपूर अपने काम पर इन दिनों जमकर फोकस कर रही हैं. अपनी आने वाली फिल्म जुग जुग जियो के प्रमोशन में वह काफी बिजी चल रही हैं. ऐसे में हाल ही में उन्होंने इंटरव्यू के दौरान अपनी फैमिली से लेकर अपने फिल्मी करियर तक पर खुलकर बातचीत की है. इस बीच उन्होंने एक बड़े राज से भी पर्दा उठाया. दरअ
Read in your preferred language.