Tuesday, 15 September 2026 | 3:47 AM
भारत

चुनावी सभा को संबोधित करने रीवा जिले के सिरमौर विधानसभा पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव चुनावी सभा को संबोधित करने रीवा जिले के सिरमौर विधानसभा पहुंचे यहां पर उन्होंने सपा प्रत्याशी लक्ष्मण तिवारी के पक्ष में जनता से समर्थन मांगा। अखिलेश यादव को सुनने हजारों की तादाद में जनता भी पहुंची। इस दौरान अखिलेश यादव ने जनता को संबोधित करते हुए के
Share:
चुनावी सभा को संबोधित करने रीवा जिले के सिरमौर विधानसभा पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव
Read in your preferred language.

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव चुनावी सभा को संबोधित करने रीवा जिले के सिरमौर विधानसभा पहुंचे यहां पर उन्होंने सपा प्रत्याशी लक्ष्मण तिवारी के पक्ष में जनता से समर्थन मांगा। अखिलेश यादव को सुनने हजारों की तादाद में जनता भी पहुंची। इस दौरान अखिलेश यादव ने जनता को संबोधित करते हुए केंद्र की मोदी सरकार सहित मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार पर जमकर निशाना साधा। रीवा के सिरमौर पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जनता को संबोधित करते हुए कई कई बड़ी चुनावी वादे भी किए।
यादव ने कहा कि आपका वोट विधानसभा चुनाव में एक संदेश देगा। इस चुनाव को देश का चुनाव समझें न केवल मध्य प्रदेश का। भाजपा अपने किए हुए वादों को पूरा नहीं करती है। मध्य प्रदेश की वर्तमान सरकार पहले लोगों को गरीब बनाती है बाद में उसे योजनाएं बनाकर लाडली बहना बनाती है। उन्होंने कहा कि हजार या फिर 3000 रुपये से बहनों का सम्मान नहीं होना है। क्या इतने से उनका गुजारा होगा? नहीं होगा। अगर मध्य प्रदेश में हमारी सरकार बनती है तो हम बहनों को 6000 रुपये महीने देने के योजना लाएंगे।
हमारे साथी कह रहे हैं आओ प्रधानमंत्री बन जाओ
जनता को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि अभी हमारे कई साथी कह रहे हैं कि प्रधानमंत्री बन जाओ, प्रधानमंत्री की रेस में समाजवादी खड़े हो जाओ। हम तो इतना जानते हैं कि जिसे भी प्रधानमंत्री बनना है, वो उत्तर प्रदेश में आ जाए।
मप्र विधानसभा चुनाव में सिरमौर से सपा ने लक्ष्मण तिवारी को उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने कहा 'लाडली बहना लेमन जूस है शिवराज सिंह चौहान 18 साल से जनता को लूट रहे हैं। अब चाहे मंत्री उतारो या संत्री, भाजपा की हार तय है।
गरीब परिवार को आवास के लिए 4 लाख देंगे
सोलर पैनल के जरिए प्रत्येक गांव को रोशन करेंगे।