हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज के विधानसभा क्षेत्र अंबाला कैंट में विजय संकल्प रैली है। रैली का आयोजन कैंट के गांधी ग्राउंड में किया जाएगा, जिसमें बतौर मुख्यातिथि शिरकत करने वाले सीएम नायब सिंह सैनी संबोधित करेंगे। वे इस दौरान अंबाला लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया के समर्थन में वोट मांगेंगे। इसके पश्चात प्रत्याशी बंतो कटारिया अपना नामांकन पत्र भरेंगी।
मंगलवार शाम को पूर्व मंत्री अनिल विज ने गांधी ग्राउंड में बैठने की व्यवस्था, स्थल तक आने-जाने के मार्ग, VIP पार्किंग एवं अन्य व्यवस्थाओं को लेकर दिशा-निर्देश दिए। अलग-अलग व्यवस्था बनाने के लिए अलग-अलग पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां भी लगाई।
प्रदेश में नायब सैनी की सरकार बनने के बाद अनिल विज अपनी विधानसभा तक सीमित रह गए हैं। विज कहीं बाहर चुनाव प्रचार करने नहीं पहुंचे। उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र अंबाला कैंट में ही भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया का प्रचार किया। विज ने अपने विधानसभा क्षेत्र से बाहर प्रचार करने से बिल्कुल साफ मना किया हुआ है। पूर्व मंत्री ने कहा था कि अंबाला कैंट से कमल खिलाएंगे। कहा कि अब मेरे साथ जो हुआ, मुझे समझ में आ गया है। इसलिए मैं अब यहीं रहूंगा।
भारत
नायब सिंह सैनी की प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज के विधानसभा क्षेत्र अंबाला कैंट में विजय संकल्प रैली है
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज के विधानसभा क्षेत्र अंबाला कैंट में विजय संकल्प रैली है। रैली का आयोजन कैंट के गांधी ग्राउंड में किया जाएगा, जिसमें बतौर मुख्यातिथि शिरकत करने वाले सीएम नायब सिंह सैनी संबोधित करेंगे। वे इस दौरान अंबाला लोकसभा सीट से भाजपा
Read in your preferred language.