Tuesday, 15 September 2026 | 5:34 AM
भारत

दिल्ली कैपिटल्स का प्लेऑफ में पहुंचने का मुंबई इंडियंस ने तोड़ा सपना, आरसीबी ने किया क्वालीफाई

आईपीएल 2022 के 69वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से मात दी। मुंबई की इस जीत से दिल्ली का प्लेऑफ में पहुंचने का सपना टूटा, वहीं आरसीबी के हाथ नॉकआउट का टिकट लगा। बैंगलोर प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बनी, उनसे पहले गुजरात टाइटंस, राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स नॉक
Share:
दिल्ली कैपिटल्स का प्लेऑफ में पहुंचने का मुंबई इंडियंस ने तोड़ा सपना, आरसीबी ने किया क्वालीफाई
Read in your preferred language.

आईपीएल 2022 के 69वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से मात दी। मुंबई की इस जीत से दिल्ली का प्लेऑफ में पहुंचने का सपना टूटा, वहीं आरसीबी के हाथ नॉकआउट का टिकट लगा। बैंगलोर प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बनी, उनसे पहले गुजरात टाइटंस, राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स नॉकआउट मुकाबलों के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। दिल्ली ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई के सामने 160 रनों का लक्ष्य रखा था। टीम ने इसे 5 गेंदें शेष रहते हासिल कर लिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की शुरुआच अच्छी नहीं रही थी। कप्तान रोहित शर्मा 12 गेंदों पर दो रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद ईशान किशन ने 48 और डेवाल्ड ब्रेविस ने 37 रन की पारी खेली। दोनों खिलाड़ियों की यह पारी काफी धीमी थी जिस वजह से मुंबई मैच में पिछड़ गई थी, मगर अंत में टिम डेविड ने 11 गेंदों पर 34 रन की पारी खेलकर दिल्ली के मुंह से जीत छीनी, इस दौरान तिलक वर्मा ने 17 गेंदों पर 21 रन बनाकर उनका साथ दिया।

रोहित शर्म के टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने के फैसले को सही साबित करते हुए मुंबई के गेंदबाजों ने उम्दा प्रदर्शन किया। बुमराह ने चार ओवर में 25 रन देकर तीन विकेट चटकाये। दिल्ली का स्कोर 8.4 ओवर में चार विकेट पर 50 रन था लेकिन रोवमैन पॉवेल ने 34 गेंद में 43 और कप्तान ऋषभ पंत ने 33 गेंद में 39 रन बनाकर पारी को संभाला। दोनों ने 44 गेंद में 75 रन की साझेदारी करके टीम को संकट से निकाला। दिल्ली को प्लेआफ में जगह बनाने के लिये यह मैच हर हालत में जीतना है। मुंबई के लिये रमनदीप सिंह ने दो ओवर में 29 रन देकर दो विकेट चटकाये।
टायफाइड से उबरकर वापसी करने वाले दिल्ली के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी साव फॉर्म में दिख रहे थे। उन्होंने डेनियल सैम्स को चौका और छक्का जड़ा।सैम्स ने हालांकि मुंबई को पहली सफलता दिलाई जब डेविड वॉर्नर शॉर्ट थर्डमैन पर खड़े बुमराह को कैच दे बैठे। बुमराह ने मिशेल मार्श को रोहित शर्मा के हाथों लपकवाया। इसके बाद एक कठिन बाउंसर पर साव का विकेट लिया। मयंक मार्कंडेय ने सरफराज खान को आफ स्टम्प से बाहर जाती गेंद पर लौटाया जिससे नौवे ओवर में दिल्ली का स्कोर चार विकेट पर 50 रन था।
रितिक शोकीन और मयंक ने अच्छे तालमेल के साथ गेंदबाजी की । दिल्ली के दस ओवर में चार विकेट पर 55 रन ही बने थे। पंत ने ऐसे में पारी के सूत्रधार की भूमिका निभाई और पॉवेल ने 12वें ओवर में शोकीन को दो छक्के और एक चौका लगाकर 20 रन निकाले। अगले ओवर में उन्होंने मयंक को छक्का जड़ा। मुंबई का क्षेत्ररक्षण भी आखिर में ढीला हो गया जब तिलक वर्मा और बुमराह ने आसान चौके जाने दिये।
रिले मेरेडिथ ने ऐसे में एक किफायती ओवर डालकर दो ही रन दिये। रोहित ने रमनदीप को फिर गेंद सौंपी जिसने तीन वाइड डाली और एक छक्का तथा एक चौका दे डाला। पॉवेल ने बुमराह को डीप स्क्वेयर लेग पर छक्का जड़ा जबकि अक्षर पटेल ने सैम्स की गेंद को सीमारेखा के पार पहुंचाया।