Tuesday, 15 September 2026 | 2:40 AM
उत्तर प्रदेश

मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत पद्मभूषण से सम्मानित किया गया, लेकिन उससे नाखुश हैं समाजवादी कार्यकर्ता, बोले भारत रत्न मिलना चाहिए

मुलायम सिंह यादव को पद्म विभूषण से सम्मानित किए जाने पर केंद्र सरकार पर नाराजगी जाहिर करते हुए समाजवादी कार्यकर्ताओं ने कहा है कि सरकार ने मुलायम सिंह यादव के कद का उपहास उड़ाया है. उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया जाना चाहिए था. मुलायम सिंह यादव की बहु और सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा कि, 'मेरा मानन
Share:
मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत पद्मभूषण से सम्मानित किया गया, लेकिन उससे नाखुश हैं समाजवादी कार्यकर्ता, बोले भारत रत्न मिलना चाहिए
Read in your preferred language.

मुलायम सिंह यादव को पद्म विभूषण से सम्मानित किए जाने पर केंद्र सरकार पर नाराजगी जाहिर करते हुए समाजवादी कार्यकर्ताओं ने कहा है कि सरकार ने मुलायम सिंह यादव के कद का उपहास उड़ाया है. उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया जाना चाहिए था.

मुलायम सिंह यादव की बहु और सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा कि, 'मेरा मानना है कि नेताजी का सम्मान पहले ही हो जाना चाहिए था. आने वाले समय में सरकार से हमारी मांग रहेगी कि नेताजी को 'भारत रत्न' दिया जाए.

इसी क्रम में समाजवादी के कुछ कार्यकर्ता से हमारी टीम ने बात की की उनकी राय क्या है जिनमे से संतोष यादव जो समस्तीपुर आजमगढ़ के रहने वाले हैं उन्होंने बताया कि" सबसे पहले तो नेता जी के चरणों में मैं संतोष यादव समस्तीपुर आजमगढ़ और अपने परम मित्र बड़े भाई पप्पू मिर्जा की तरफ से नेता जी के चरणों में पुष्प अर्पित करता हूं भारत सरकार द्वारा जो पदम विभूषण पुरस्कार नेताजी को मिला है इसकी तो खुशी है लेकिन हम सभी लोग समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर भारत सरकार से मांग करेंगे कि श्रद्धेय नेताजी को भारत रत्न दिया जाए और पुन एक बार नेताजी चरणों में पुष्प अर्पित करते हैं संतोष यादव समस्तीपुर