Tuesday, 15 September 2026 | 2:50 AM
उत्तर प्रदेश

मुलायम सिंह यादव ने सपाइयों को दिया खास मंत्र

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपना पूरा जोर लगाया था, लेकिन 115 सीटों के साथ दूसरा स्थान पाकर ही संतुष्ट रहना पड़ा. ऐसे में इस होली पर सपा के संरक्षक और सपाध्यक्ष अखिलेश यादव के पिता मुलायम सिंह यादव ने सपाइयों को एक मंत्र दिया. सैफई में सपा कार्यकर्ताओं में जोश भरते हु
Share:
मुलायम सिंह यादव ने सपाइयों को दिया खास मंत्र
Read in your preferred language.

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपना पूरा जोर लगाया था, लेकिन 115 सीटों के साथ दूसरा स्थान पाकर ही संतुष्ट रहना पड़ा. ऐसे में इस होली पर सपा के संरक्षक और सपाध्यक्ष अखिलेश यादव के पिता मुलायम सिंह यादव ने सपाइयों को एक मंत्र दिया. सैफई में सपा कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए मुलायम सिंह बोले कि समाजवादी पार्टी युवाओं की पार्टी है, यह कभी बूढ़ी नहीं हो सकती. इस चुनाव में युवाओं ने बेहतरीन तरीके से मेहनत की है, इसलिए पिछली बार के मुताबिक बेहतर नतीजे आए.

मुलायम सिंह यादव ने कहा कि अब हमारा लक्ष्य 2024 है. अब सभी को मिलकर मेहनत करनी है और पार्टी को मजबूती देनी है. मुलायम सिंह यादव ने युवाओं को प्रोत्साहित किया और पदाधिकारियों से युवाओं की लिस्ट तैयार करने के लिए कहा. साथ ही, उनके फोन नंबर भी लिखने के लिए कहा. मुलायम सिंह ने जोश भरते हुए कहा कि यही युवा हैं जो भविष्य में विधायक और सांसद बनने वाले हैं. उन्होंने कहा कि सपा 2024 में सांसदों की संख्या तो बढ़ाएगी ही, साथ ही आगे चलकर यूपी में भी सरकार बनाएगी.