Monday, 14 September 2026 | 11:59 PM
भारत

सांसद साक्षी महाराज का अखिलेश यादव पर बड़ा बयान, हो गई राजनीति गर्म

गोरखपुर में अखिलेश यादव का बुलडोजर मामला तूल पकड़ रहा है।‌ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस पर पहले ही अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं। अब साक्षी महाराज ने कहा है कि प्रदेश में अब अखिलेश यादव की सरकार नहीं बनने वाली है। ‌ बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कन्नौज सांसद अखिलेश यादव प
Share:
सांसद साक्षी महाराज का अखिलेश यादव पर बड़ा बयान, हो गई राजनीति गर्म
Read in your preferred language.

गोरखपुर में अखिलेश यादव का बुलडोजर मामला तूल पकड़ रहा है।‌ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस पर पहले ही अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं। अब साक्षी महाराज ने कहा है कि प्रदेश में अब अखिलेश यादव की सरकार नहीं बनने वाली है। ‌ बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कन्नौज सांसद अखिलेश यादव पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा कि दिल बहलाने के लिए ग़ालिब यह ख्याल अच्छा है। अब प्रदेश में अखिलेश यादव की सरकार बनने वाली नहीं है। बुलडोजर अपनी रफ्तार में चलता रहेगा। अन्य प्रदेशों में भी योगी की डिमांड होती है। साक्षी महाराज बीजेपी कार्यालय में सदस्यता अभियान में शामिल होने के लिए आए थे। इस मौके पर जिला प्रभारी ने बीजेपी की सदस्यता ली। बीजेपी कार्यालय में बातचीत करते हुए साक्षी महाराज ने कहा कि पहले इस प्रदेश में दूसरे तरह के भेड़िए थे। आज जंगली भेड़िए हैं। पहले नकाबपोश भेड़िए आते थे। जो प्रदेश की जनता का जीना दूबर कर रखा था। पत्रकारों का भी जीना दुबर हो गया था। जब से प्रदेश में योगी की सरकार आई है। एक मिसाल बन गए है। चाहे उन्होंने पुलिस का सहारा लिया हो या बुलडोजर का। वह देश भर में भ्रमण करते रहते हैं। अन्य प्रदेशों में भी योगी की डिमांड है। लोग कहते हैं कि उन्हें भी योगी दे दो। जिससे हमारा भी प्रदेश सुधर जाए। साक्षी महाराज ने कहा कि अखिलेश यादव, राहुल गांधी, ममता बनर्जी क्या कहती हैं? कोई मायने नहीं रखता है। हमारे प्रदेश की जनता खुश है। आनंदित है। ‌प्रदेश में बाबा का बुलडोजर चलता रहेगा। बीजेपी कार्यालय में आज जिला प्रभारी अर्चना मिश्रा को सदस्यता दिलाई गई इस मौके पर जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।