Tuesday, 15 September 2026 | 3:26 AM
उत्तर प्रदेश

बदायूँ जनपद की जिला निगरानी समिति-दिशा बैठक में सांसद नीरज कुमार कुशवाहा ने उठाई आपत्ति

बदायूँ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 सितम्बर 2025 आज जनपद में जिला निगरानी समिति–दिशा की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभिन्न विकास कार्यों एवं योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में आबला सांसद नीरज कुमार कुशवाहा भी मौजूद रहे।सांसद ने जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन को लेकर गंभीर आपत्ति दर्ज कराई। उन
Share:
बदायूँ जनपद की जिला निगरानी समिति-दिशा बैठक में सांसद नीरज कुमार कुशवाहा ने उठाई आपत्ति
Read in your preferred language.

बदायूँ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 सितम्बर 2025 आज जनपद में जिला निगरानी समिति–दिशा की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभिन्न विकास कार्यों एवं योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में आबला सांसद नीरज कुमार कुशवाहा भी मौजूद रहे।सांसद ने जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन को लेकर गंभीर आपत्ति दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि योजना के अंतर्गत जिन गलियों और सड़कों को खोदा गया था, उन्हें अब तक ठीक नहीं कराया गया है। इससे स्थानीय लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि अब तक हर घर तक जलापूर्ति सुनिश्चित नहीं हो सकी है, जिससे योजना का वास्तविक उद्देश्य अधूरा रह गया है। सांसद कुशवाहा ने अधिकारियों से इस दिशा में ठोस कदम उठाने की मांग की और स्पष्ट कहा कि योजनाओं का लाभ तभी सार्थक होगा जब उसका वास्तविक फायदा आम जनता तक पहुँचेगा। बैठक में अन्य विकास कार्यों की प्रगति पर भी चर्चा हुई और जिम्मेदार विभागों को समयबद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।