Monday, 14 September 2026 | 11:57 PM
उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह को छठवीं बार एक वर्ष का सेवाविस्तार

मुरादाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 अगस्त 2025 वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं मुरादाबाद मंडल के कमिश्नर आईएएस आंजनेय कुमार सिंह को एक बार फिर से सेवाविस्तार मिला है। यह उनका लगातार छठवां सेवाविस्तार है। शासन ने उन्हें एक वर्ष का विस्तार प्रदान किया है। आंजनेय कुमार सिंह 1989 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और अ
Share:
मुरादाबाद कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह को छठवीं बार एक वर्ष का सेवाविस्तार
Read in your preferred language.

मुरादाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 अगस्त 2025 वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं मुरादाबाद मंडल के कमिश्नर आईएएस आंजनेय कुमार सिंह को एक बार फिर से सेवाविस्तार मिला है। यह उनका लगातार छठवां सेवाविस्तार है। शासन ने उन्हें एक वर्ष का विस्तार प्रदान किया है।

आंजनेय कुमार सिंह 1989 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और अपने सख्त अनुशासन, कार्यकुशलता तथा जनहितैषी फैसलों के लिए जाने जाते हैं। मुरादाबाद में रहते हुए उन्होंने विकास कार्यों की गति को तेज किया है और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

पिछले कई वर्षों से सेवानिवृत्ति की आयु पूरी करने के बाद भी उन्हें लगातार सेवाविस्तार मिल रहा है। यह न केवल उनकी प्रशासनिक दक्षता का प्रमाण है बल्कि शासन और जनता के बीच उनकी कार्यशैली पर भरोसे को भी दर्शाता है।

स्थानीय लोगों और अधिकारियों ने उनके सेवाविस्तार पर प्रसन्नता व्यक्त की है और उम्मीद जताई है कि उनके मार्गदर्शन में मुरादाबाद मंडल विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।