Tuesday, 15 September 2026 | 5:24 AM
भारत

पैर की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण मोहम्मद सिराज मैदान से हुए बाहर

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच जोहानिसबर्ग के द वांडरर्स स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहले दिन का खेल खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका ने 1 विकेट पर 35 रन बना लिए हैं और वो अभी भारत के स्कोर से 167 रन पीछे है। इससे पहले, भारत ने अपनी पहली पारी में 202 रन का स्कोर बनाय
Share:
पैर की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण मोहम्मद सिराज मैदान से हुए बाहर
Read in your preferred language.

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच जोहानिसबर्ग के द वांडरर्स स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहले दिन का खेल खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका ने 1 विकेट पर 35 रन बना लिए हैं और वो अभी भारत के स्कोर से 167 रन पीछे है। इससे पहले, भारत ने अपनी पहली पारी में 202 रन का स्कोर बनाया। लेकिन इस बीच भारतीय टीम के लिए बुरी खबर सामने आई है। तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज गेंदबाजी करते हुए अचानक हेमस्ट्रिंग चोट का शिकार हो गए और उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा।
सिराज ने दक्षिण अफ्रीका की पारी के 17वें ओवर की 5वीं गेंद फेंकने के लिए रनअप लेकर जैसे ही गेंद डिलिवर करने के लिए जंप किया, तभी उनकी हेमस्ट्रिंग में दर्द उठ गया। इसके बाद वह हेमस्ट्रिंग को पकड़ कर मैदान से बाहर गए। पैर की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण सिराज को दर्द में देखकर फिजियो मैदान पर आए और सिराज ने दर्द से कराहते हुए फिजियो के साथ ही मैदान छोड़ दिया। बीसीसीआई ने हालांकि सिराज की फिटनेस को लेकर अभी तक कोई अपडेट जारी नहीं किया है। ऐसा लग रहा है सिराज की पैर की मांसपेशियों में खिंचाव आया और इसलिए उन्हें मैदान छोड़कर जाना पड़ा। भारत को अब दुआ करनी होगी कि उनकी चोट अधिक गंभीर नहीं हो और वह कल गेंदबाजी कर पाएं।