Tuesday, 15 September 2026 | 3:48 AM
भारत

अटल जी की पुण्यतिथि पर पहुंचे मोदी , राम नाथ कोविंद सहित कई ने दी श्रद्धांजलि

देश आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की दूसरी पुण्यतिथि पर उन्हें नमन कर रहा है। इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सहित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार सुबह अटल बिहारी बाजपेयी के स्मारक स्थल 'सदैव अटल' पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पीएम मोदी के अलावा रक्षा मंत्री रा
Share:
अटल जी की पुण्यतिथि पर पहुंचे मोदी , राम नाथ कोविंद सहित कई ने दी  श्रद्धांजलि
Read in your preferred language.

देश आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की दूसरी पुण्यतिथि पर उन्हें नमन कर रहा है। इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सहित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार सुबह अटल बिहारी बाजपेयी के स्मारक स्थल 'सदैव अटल' पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पीएम मोदी के अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी वहां मौजूद रहे। इस दौरान पीएम मोदी ने अटल जी कि समाधि स्थल की परिक्रमा की और श्रद्धासुमन अर्पित किए। इससे पहली पीएम मोदी ने अटल जी की दूसरी पुण्य तिथि पर एक वीडियो संदेश को शेयर करते हुए लिखा, अटल जी की पुण्य तिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि। भारत हमेशा उनकी उत्कृष्ट सेवा और हमारे राष्ट्र की प्रगति में प्रयासों को याद रखेगा।'