Monday, 14 September 2026 | 10:59 PM
भारत

कूल्हे की सर्जरी के लिए मनसे प्रमुख राज ठाकरे अस्पताल में हुए भर्ती,

मनसे प्रमुख 53 वर्षीय राज ठाकरे को मंगलवार को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बुधवार राज ठाकरे के कूल्हे की सर्जरी होनी है, जिसके लिए वो आज अस्पताल में भर्ती हो चुके हैं। इस बात की जानकारी उनके पार्टी के एक नेता ने दी। आपको बता दें कि इस महीने की शुरुआत में मनसे प्रमुख ने अपने अपने
Share:
कूल्हे की सर्जरी के लिए मनसे प्रमुख राज ठाकरे अस्पताल में हुए भर्ती,
Read in your preferred language.

मनसे प्रमुख 53 वर्षीय राज ठाकरे को मंगलवार को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बुधवार राज ठाकरे के कूल्हे की सर्जरी होनी है, जिसके लिए वो आज अस्पताल में भर्ती हो चुके हैं। इस बात की जानकारी उनके पार्टी के एक नेता ने दी। आपको बता दें कि इस महीने की शुरुआत में मनसे प्रमुख ने अपने अपने स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए कहा था कि उनके घुटने और पीठ की समस्याओं के लिए उनकी सर्जरी होनी है।
राज ठाकरे की बीते कुछ समय से तबियत नहीं ठीक चल रही है यही वजह है कि 5 जून को उनका अयोध्या जाने का प्लान था, जो अचानक बदल गया और उन्होंने इस कार्यक्रम को टाल दिया था। बता दें कि उनके अयोध्या दौरे का राजनीतिक स्तर पर लगतार विरोध भी किया जा रहा था।

इससे पहले, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे ने पुणे की एक रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि जब मैंने अपने कार्यकर्ताओं को लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा बजाने के लिए कहा तो राणा दंपत्ति (रवि और नवनीत राणा) ने कहा कि वे मातोश्री में हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। क्या मातोश्री एक मस्जिद है? बाद में शिवसैनिकों और राणा दंपत्ति के बीच क्या हुआ, सभी जानते हैं। यही नहीं उन्होंने अपने अयोध्या दौरे के रद्द होने के साथ ही लाउडस्पीकर विवाद और यूसीसी यानी यूनिफाम सिविल कोड पर अपनी बात रखी। राज ने कहा कि लाउडस्पीकर आंदोलन एक दिन का नहीं है। यह चलता रहेगा। वहीं उन्होंने यूनिफाम सिविल कोड पर भी अपनी बात भी कही। अपना अयोध्या दौरा रद्द होने पर उन्होंने ने कहा कि इससे कई लोग खुश हो गए।
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने इसके साथ ही कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अनुरोध करता हूं कि जल्द से जल्द 'यूनिफॉर्म सिविल कोड' लाएं। जनसंख्या नियंत्रण पर भी कानून लाएं और औरंगाबाद का नाम बदलकर संभाजीनगर कर दिया जाए।