Friday, 18 September 2026 | 9:26 AM
उत्तर प्रदेश

लखीमपुर खीरी : सीएचसी फरधान में विधायक मंजू त्यागी ने मरीजों संग मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन, बांटे फल केक

सेवा संपर्क अभियान के अंतर्गत सीएचसी फरधान में श्रीनगर भाजपा विधायक मंजू त्यागी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन मरीजों के बीच मनाया। उन्होंने अस्पताल कर्मियों के साथ मिलकर मरीजों को केक खिलाया और फल बांटे।
Share:
लखीमपुर खीरी : सीएचसी फरधान में विधायक मंजू त्यागी ने मरीजों संग मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन, बांटे फल केक
फल वितरण की तस्वीर
Read in your preferred language.
सेवा संपर्क अभियान के अंतर्गत सीएचसी फरधान में श्रीनगर भाजपा विधायक मंजू त्यागी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मरीजों के बीच मनाया। उन्होंने अस्पताल कर्मियों के साथ मिलकर मरीजों को केक खिलाया और फल बांटे। इस दौरान विधायक मंजू त्यागी ने मरीजों से स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली व प्रमाण-पत्र वितरित किए। इस दौरान उनके साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ अमित बाजपेई भी मौजूद रहे।

विधायक मंजू त्यागी ने कहा कि प्रधानमंत्री की हमेशा यह भावना रही है कि जरूरतमंदों के साथ खड़े रहें। जिन्हें भरोसे की जरूरत है, उन्हें भरोसा दें और जिनके कष्ट को कम करने की जरूरत है, उनके साथ खड़े हो जाएं। इसी सेवा और संवेदना की भावना को अपनाते हुए यह आयोजन किया गया।

मंजू त्यागी ने बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सेवा और जनकल्याण के कई कार्यक्रम हो रहे हैं। उन्होंने लोगों से गुरुवार शाम सात बजे अपने घरों पर दीप जलाकर प्रधानमंत्री की लंबी उम्र की कामना करने की अपील भी की।

केक और फल मिलने से मरीजों के चेहरों पर मुस्कान आई, जो इस आयोजन की सबसे बड़ी खुशी थी। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ और लंबी उम्र की कामना की गई।

कार्यक्रम के अंत में विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार प्रगति कर रहा है। उनकी जनहितैषी योजनाएं समाज के हर वर्ग तक पहुंच रही हैं। उनके जन्मदिन पर सेवा कार्य करना ही उनके लिए सच्ची शुभकामना है।

इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. अमित बाजपेई, डॉ प्रतिभा अवस्थी, डॉ पीके शुक्ला,यशपाल फार्मासिस्ट,विनीत अवस्थी और कई अन्य स्वास्थ्य कर्मी समेत गणमान्य लोग मौजूद रहे।