Tuesday, 15 September 2026 | 12:22 AM
उत्तर प्रदेश

हरदोई में "मिशन शक्ति 5.0" का शुभारंभ, नारी सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन पर विशेष जोर

हरदोई:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 सितंबर 2025 को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एनआईसी (NIC) में नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए समर्पित "मिशन शक्ति–5.0" का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार की मा० उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी, जिलाधिकारी अनुनय झा तथा पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा
Share:
हरदोई में "मिशन शक्ति 5.0" का शुभारंभ, नारी सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन पर विशेष जोर
Read in your preferred language.

हरदोई:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 सितंबर 2025 को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एनआईसी (NIC) में नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए समर्पित "मिशन शक्ति–5.0" का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार की मा० उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी, जिलाधिकारी अनुनय झा तथा पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम के दौरान नारी सुरक्षा एवं सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं और प्रयासों को साझा किया गया। वक्ताओं ने कहा कि “महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मिशन शक्ति अभियान महिलाओं को न केवल सुरक्षा प्रदान करता है बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है।”

इस अवसर पर महिला स्वावलंबन से जुड़ी विभिन्न पहल और जागरूकता कार्यक्रमों पर भी प्रकाश डाला गया। साथ ही छात्राओं, महिलाओं और बालिकाओं को आत्मरक्षा, शिक्षा और रोजगार उन्मुख योजनाओं से जोड़ने पर बल दिया गया जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मिशन शक्ति के तहत चल रही गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी और आश्वासन दिया कि जनपद में महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान सुनिश्चित करने के लिए पुलिस एवं प्रशासन पूरी तत्परता से कार्य करेगा।