Tuesday, 15 September 2026 | 12:21 AM
मनोरंजन

शाहिद कपूर संग मीरा ने शेयर की अबतक की सबसे रोमांटिक तस्वीर

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत बॉलीवुड के सबसे हॉट कपल्स में से एक हैं। सोशल मीडिया पर मीरा काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपनी रोमांटिक तस्वीरों से ये इंटरनेट पर आग लगा देती हैं। इस बार इस कपल ने अब तक की सबसे बोल्ड फोटो शेयर की है, जिसे देख फैंस भी शर्मा रहे हैं। इस तस्वीर में इस जोड़े ने अपने सबसे रोमांटिक
Share:
शाहिद कपूर संग मीरा ने शेयर की अबतक की सबसे रोमांटिक तस्वीर
Read in your preferred language.

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत बॉलीवुड के सबसे हॉट कपल्स में से एक हैं। सोशल मीडिया पर मीरा काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपनी रोमांटिक तस्वीरों से ये इंटरनेट पर आग लगा देती हैं। इस बार इस कपल ने अब तक की सबसे बोल्ड फोटो शेयर की है, जिसे देख फैंस भी शर्मा रहे हैं। इस तस्वीर में इस जोड़े ने अपने सबसे रोमांटिक पल को कैद किया है। हालांकि दोनों का ही पूरा चेहरा नहीं दिख रहा है। इसमें मीरा सेल्फी ले रही हैं और फोन से चेहरा छुपाए हुए हैं। फोटो पर यूजर्स ने खूब प्रतिक्रिया दी।

मीरा ने संडे के दिन पति शाहिद कपूर के साथ फोटो शेयर की है। जो खूब वायरल हो रहा है। दरअसल, इस तस्वीर में मीरा पति शाहिद कपूर को लिप लॉक करती हुई नजर आ रहीं हैं। मीरा ने मिरर सेल्फी ली है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'संडे बिंज।' मीरा ने स्काई ब्लू कलर का ड्रेस पहना हुआ है जबकि शाहिद कपूर ग्रे कलर की टीशर्ट में हैं। तस्वीरों में दोनों का बॉन्डिंग देखने लायक है। मीरा का रोमांटिक अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है, जिसकी वजह से वह खूब प्यार लुटा रहे हैं

मीरा की ये पोस्ट देख फैंस काफी एक्साइटेड हो रहे हैं। इंस्टाग्राम पर एक ने लिखा, kiss हो रहा है क्या? तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'Awww क्यूटी।' फैन ने लिखा- यह है परफेक्ट जोड़ी। बीते दिन मीरा राजपूत ने एक मिरर सेल्फ शेयर की थी। इसमें उन्होंने फ्लोरल प्रिंट की डीप नेक शर्ट पहनी हुई है। उनके बाल गीले और उलझे हुए हैं। इस फोटो के साथ मीरा ने कैप्शन में लिखा- 'सनसाइन के एक साइड के साथ।' मीरा की इस फोटो पर अनन्या पांडे ने इमोजी के जरिए प्यार जताया।