Monday, 28 September 2026 | 9:28 PM
उत्तर प्रदेश

लखीमपुर खीरी : आर्य समाज में मनाया गया मेधावी छात्र अलंकरण समारोह, विधायक ने की सहभागिता

आर्य समाज में राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत तथा भ्रूण हत्या एवं दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों पर कटाक्ष करते हुए अपनी प्रस्तुतियां दी गई।
Share:
लखीमपुर खीरी : आर्य समाज में मनाया गया मेधावी छात्र अलंकरण समारोह, विधायक ने की सहभागिता
सांस्कृतिक कार्यक्रम की तस्वीर
Read in your preferred language.
गोला गोकर्णनाथ जिला लखीमपुर खीरी का 125वां भव्य वार्षिकोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और उमंग के साथ खुटार रोड स्थित आर्य समाज मंदिर में मनाया जा रहा है। 

आर्य समाज में आर्य समाज द्वारा संचालित विद्यालय का मेधावी छात्र अलंकरण समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गोला विधायक माननीय अमन गिरी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल की गरिमामई उपस्थिति रही। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता आर्य समाज के प्रधान गुरु शरण पाठक ने की।

कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय के प्राचार्य अवधेश कुमार मिश्रा ने किया।

कार्यक्रम में आए हुए बच्चों ने सुंदर और मनमोहक प्रस्तुतियो की प्रस्तुति से आए हुए सभी अतिथियों का मन मोह लिया। राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत तथा भ्रूण हत्या एवं दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों पर कटाक्ष करते हुए अपनी प्रस्तुतियां दी।

मेधावी छात्रों में नर्सरी वर्ग, प्राइमरी वर्ग तथा जूनियर वर्ग के सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को उपेंद्र शुक्ला की स्मृति में, राम प्रसाद आर्य की स्मृति में तथा निर्मल चंद राठी की स्मृति में पुरस्कृत किया गया।

अंत में आर्य समाज गोला के पूर्व पदाधिकारी के परिवार जन तथा वर्तमान सहित वरिष्ठ सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। जिसमें मुन्ना लाल स्वर्णकार, ओमप्रकाश वैश्य, गुरु शरण पाठक, कमलेश त्रिवेदी, श्रीमती सरोज भसीन, श्रीमती उर्मिला गुप्ता, श्रीमती राम बेटी आर्य एवं श्रीमती कमला वर्मा का सम्मान उल्लेखनीय रहा। 

कार्यक्रम में अतिथिगणों ने कार्यक्रम की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए आर्य समाज के प्रवर्तक महर्षि दयानंद सरस्वती द्वारा समाज सुधार के कार्यों के माध्यम से समाज में नई चेतना एवं संस्कारों पर चर्चा करते हुए नमन किया। 

सर्वश्रेष्ठ सुलेख का पुरस्कार सुरेश कुमार मिश्रा के द्वारा अपने पूज्य पिता की स्मृति में गायत्री देवी को प्रदान किया गया। 

कार्यक्रम के सभी प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार संजय कुमार शुक्ला के सुपुत्र अंकुर शुक्ला के द्वारा नगद धनराशि के रूप में दिया गया।

कार्यक्रम में नगर के गणमान्य व्यक्ति एवं विद्यालय के अभिभावक सहित मातृशक्ति विशेष रूप से उपस्थित नहीं। 

आर्य समाज के उपमंत्री श्रवण माहेश्वरी ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।