Sunday, 20 September 2026 | 5:52 PM
भारत

शोषित समाज दल जहानाबाद के कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न

शोषित समाज दल जहानाबाद के कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न
Share:
शोषित समाज दल जहानाबाद के कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न
शोषित समाज दल जहानाबाद का गठन
Read in your preferred language.
शोषित समाज दल जहानाबाद का गठन
–रविन्द्र प्रसाद बने जिला के संयोजक
–रामनाथ सिंह जहानाबाद और अरवल के प्रभारी बनाये गए

जहानाबाद 20 सितम्बर।
शोषित समाज दल जहानाबाद के कार्यकर्ताओं की बैठक आज पुजेट्रानिक्स स्कूल ऑफ साइंस लोकनगर में शोषित साप्ताहिक के संपादक उपेन्द्र पथिक की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिसमें धरमपुर निवासी रवींद्र प्रसाद को जिला का संयोजक और नवल किशोर प्रसाद को सह संयोजक बनाया गया। सेवानिवृत शिक्षक कृष्णचंद्र वर्मा को पार्टी का संरक्षक बनाया गया।
साथ ही किंजर निवासी रामनाथ सिंह को जहानाबाद और अरवल जिला शोषित समाज दल का प्रभारी बनाया गया।
सभा में शोषित समाज दल के राष्ट्रीय महामंत्री अखिलेश कुमार, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रामानुज सिंह गौतम के अलावा गया जिला के अध्यक्ष शिशुपाल कुशवाहा, विद्याभूषण कुमार, कमलदेव प्रसाद, रामनाथ सिंह, महेंद्र प्रसाद, आदित्य कुमार, जितेंद्र प्रसाद , आदित्य कुमार आदि शामिल थे जिन्होंने शहीद जगदेव प्रसाद के जीवनी और शोषित समाज दल पर प्रकाश डाला और उनके कार्यकलापों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।