Tuesday, 15 September 2026 | 5:31 AM
उत्तर प्रदेश

घबराहट और बेचैनी के कारण मेयर संयुक्ता भाटिया अस्पताल में हुई भर्ती, हार्ट अटैक की आशंका

लखनऊ की मौजूदा मेयर संयुक्ता भाटिया की तबीयत खराब हो गई है। उनको आलमबाग स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संयुक्ता भाटिया की तरफ से जारी बयान में बताया गया कि रविवार रात को ही उनकी तबीयत खराब होने लगी थी। रात्रि में घबराहट और बेचैनी के कारण नींद नहीं आई। ऐसे में सीने में और बाह में दर्द
Share:
घबराहट और बेचैनी के कारण मेयर संयुक्ता भाटिया अस्पताल में हुई भर्ती, हार्ट अटैक की आशंका
Read in your preferred language.

लखनऊ की मौजूदा मेयर संयुक्ता भाटिया की तबीयत खराब हो गई है। उनको आलमबाग स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संयुक्ता भाटिया की तरफ से जारी बयान में बताया गया कि रविवार रात को ही उनकी तबीयत खराब होने लगी थी। रात्रि में घबराहट और बेचैनी के कारण नींद नहीं आई। ऐसे में सीने में और बाह में दर्द की शिकायत पर उनको सुबह 5 बजे ही घर वालों ने निकट अस्पताल में भर्ती कराया।
करीब 12 घंटे तक वह अस्पताल में रही। उनको डॉक्टरों की पूरी निगरानी में रखा गया था। उसके बाद उनको आवास पर लाया गया था। उनसे मिलने वालों की संख्या काफी ज्यादा हो गई थी। घरवालों ने पूरे दिन बंद रखा संयुक्ता भाटिया का मोबाइल बंद रखा था कि किसी को कुछ पता पन चले। हालांकि दोपहर बाद से ही जानकारी लेने कार्यकर्ताओं का ताता लगने लगा। संयुक्ता भाटिया लखनऊ की पहली मेयर रही है। हालांकि पार्टी की तरफ से इस बार उनको टिकट काट दिया गया है।
पार्टी की मौजूदा प्रत्याशी सुषमा खर्कवाल नामांकन से पूर्व सबसे पहले पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया से मिलने पहुंची। अस्वस्थ होने की सूचना वह आलमबाग स्थित अवध हॉस्पिटल पहुंचकर उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने उसके बाद नगर निगम पहुंच कर मेयर पद के लिए नामांकन किया।