Tuesday, 15 September 2026 | 2:22 AM
भारत

बरेली-स्वामी जी का सर कलम कर लाने वाले को 1करोड़ का इनाम देने वाला मौलाना गिरफ्तार

उत्तराखंड रक्षा अभियान के संस्थापक स्वामी दर्शन भारती पर मुस्लिमों के खिलाफ बोलने का आरोप है। यूपी के बरेली शहर में सामाजिक संगठन चलाने वाले एक मौलाना ने उनका सिर कलम करने वाले को एक करोड़ रुपये का इनाम देने का ऐलान कर दिया। इसका वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई बरेली पुलिस ने सर्व समाज संगठन के
Share:
बरेली-स्वामी जी का सर कलम कर लाने वाले को 1करोड़ का इनाम देने वाला मौलाना गिरफ्तार
Read in your preferred language.

उत्तराखंड रक्षा अभियान के संस्थापक स्वामी दर्शन भारती पर मुस्लिमों के खिलाफ बोलने का आरोप है। यूपी के बरेली शहर में सामाजिक संगठन चलाने वाले एक मौलाना ने उनका सिर कलम करने वाले को एक करोड़ रुपये का इनाम देने का ऐलान कर दिया। इसका वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई बरेली पुलिस ने सर्व समाज संगठन के अध्यक्ष मौलाना हाफिज फैजान रजा के खिलाफ FIR दर्ज कर उसे शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

हाफिज फैजान रजा ने दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किए, जो उसने अपने घर पर बनाए। एक वीडियो में हाफिज फैजान कह रहा है, 'स्वामी दर्शन भारती ने बयान में कहा है कि मुसलमानों को उत्तराखंड से निकालकर मस्जिदों पर पाबंदी लगा देना चाहिए, लिहाजा जो भी दर्शन भारती का सिर कलम करके लाएगा उसे वह एक करोड़ का इनाम देंगे।' इस वीडियो में फैजान ने आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल भी किया है। हाफिज फैजान ने दूसरे वीडियो में स्वामी दर्शन भारती को खुली बहस की चुनौती दी है।

पुलिस ने किया गिरफ्तार तो बोला- गलती हो गई
बरेली के एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद हाफिज फैजान रजा के खिलाफ शहर के थाना इज्जत नगर में उप निरीक्षक इशरत अली की ओर से आईटी ऐक्ट और समाज में वैमनस्यता फैलाने के आरोप में FIR दर्ज की गई। इस वीडियो के कारण लोगों में आक्रोश और हिंदू-मुस्लिम की भावना पैदा हुई है। हाफिज फैजान को गिरफ्तार करने के बाद शनिवार को जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी के बाद हाफिज फैजान माफी मांगने लगा। इनाम के ऐलान पर बोला- गलती हो गई, मेरा दिगामी संतुलन बिगड़ गया था। मुझे अपने बयान पर अफसोस है। ऐसा नहीं करना चाहिए था।