Monday, 14 September 2026 | 11:41 PM
भारत

फॉर्मूला वन रेस से पहले सऊदी अरब में जेद्दा के तेल डिपो में भीषण आग, हूती विद्रोहियों ने ली हमले की जिम्मेदारी

सऊदी अरब के जेद्दा से बड़ी खबर आ रही है। शहर में स्थित एक तेल डिपो में शुक्रवार को विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई। यमन के हूती विद्रोहियों ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। ये हमला फॉर्मूला वन रेसिंग से ठीक पहले हुआ है। जहां आग लगी, वहां से F1 रेसिंग ट्रैक काफी करीब है। सोशल मीडिया पर आग के कई वीडियो वा
Share:
फॉर्मूला वन रेस से पहले सऊदी अरब में जेद्दा के तेल डिपो में भीषण आग, हूती विद्रोहियों ने ली हमले की जिम्मेदारी
Read in your preferred language.

सऊदी अरब के जेद्दा से बड़ी खबर आ रही है। शहर में स्थित एक तेल डिपो में शुक्रवार को विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई। यमन के हूती विद्रोहियों ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। ये हमला फॉर्मूला वन रेसिंग से ठीक पहले हुआ है। जहां आग लगी, वहां से F1 रेसिंग ट्रैक काफी करीब है।
सोशल मीडिया पर आग के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। इनमें तेल डिपो में दूर से आग की लपटें दिख रही हैं और आसमान में कई मीटर ऊपर तक धुएं का गुबार नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि आग लगने से पहले विस्फोट की आवाज सुनाई दी गई थी

एसोसिएटेड प्रेस के मुताबिक सऊदी अरब की ऑइल कंपनी सऊदी अरेमको और सऊदी सरकार ने अभी तक इस मामले पर कोई बयान नहीं दिया है। जेद्दा में रविवार को सऊदी अरब ग्रांड प्रीक्स फॉर्मूला वन रेस का आयोजन होना है। ऐसे में इस आयोजन पर खतरा मंडरा गया है।
जेद्दा में F1 ट्रैक पर प्रैक्टिस लैप्स कवर कर रहे एसोसिएटेड प्रेस के फोटोजर्नलिस्ट ने स्थानीय समयानुसार शाम 5.30 बजे धुआं उठता देखा। ये धुआं रेसिंग ट्रैक से कुछ ही दूरी पर एक तेल डिपो से उठ रहा था। कुछ देर में दूर से आग की लपटें उठती हुई दिखाई दीं।