Tuesday, 15 September 2026 | 12:30 AM
मनोरंजन

मनोज मुंतशिर को मिली पुलिस सुरक्षा, विवाद के बावजूद तीन दिन में 340 करोड़ रुपए का कलेक्शन

आदिपुरुष ने विवाद के बावजूद तीन दिन में 340 करोड़ रुपए का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया है। फिल्म के राइटर मनोज मुंतशिर की गुजारिश पर मुंबई पुलिस ने उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई है। इधर, मुंबई में हिंदू संगठन ने एक सिनेमा हॉल में शो रुकवा दिया। वहीं, लखनऊ में भारतीय किसान यूनियन ने डायरेक्टर ओम राउत और राइट
Share:
मनोज मुंतशिर को मिली पुलिस सुरक्षा, विवाद के बावजूद तीन दिन में 340 करोड़ रुपए का कलेक्शन
Read in your preferred language.

आदिपुरुष ने विवाद के बावजूद तीन दिन में 340 करोड़ रुपए का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया है। फिल्म के राइटर मनोज मुंतशिर की गुजारिश पर मुंबई पुलिस ने उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई है। इधर, मुंबई में हिंदू संगठन ने एक सिनेमा हॉल में शो रुकवा दिया।

वहीं, लखनऊ में भारतीय किसान यूनियन ने डायरेक्टर ओम राउत और राइटर मनोज मुंतशिर के पुतले जलाए। उन्होंने कहा कि यह फिल्म सनातन धर्म का मजाक उड़ाने के लिए बनाई गई है। फिल्म के डायलॉग बदलने से कुछ नहीं होगा। फिल्म को ही बैन कर देना चाहिए।