Monday, 14 September 2026 | 11:46 PM
भारत

मनीष तिवारी नवजोत सिंह सिद्धू के उपर भड़के, पूछा- क्‍या हम अपने सैनिकों की शहादत को भूल गए

कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के 'इमरान' प्रेम पर सियासत गरमा गई है। सिद्धू के पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान को बड़ा भाई कहने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी ने करारा हमला बोला है। मनीष तिवारी ने कहा कि भारत के लिए इमरान खान आईएसआई एवं पाकिस्तानी सेना के उस गठजोड़ का
Share:
मनीष तिवारी नवजोत सिंह सिद्धू के उपर भड़के, पूछा- क्‍या हम अपने सैनिकों की शहादत को भूल गए
Read in your preferred language.

कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के 'इमरान' प्रेम पर सियासत गरमा गई है। सिद्धू के पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान को बड़ा भाई कहने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी ने करारा हमला बोला है। मनीष तिवारी ने कहा कि भारत के लिए इमरान खान आईएसआई एवं पाकिस्तानी सेना के उस गठजोड़ का मोहरा हैं जो मुल्‍क में हथियार, ड्रग्‍स और आतंकियों को भेजता है। पंजाब के आनंदपुर साहिब से लोकसभा सदस्य ने सवाल किया कि क्या हम अपने सैनिकों की शहादत इतनी जल्द भूल गए..?
मनीष तिवारी ने ट्वीट कर कहा- इमरान खान भले ही किसी के भाई हों लेकिन भारत के लिए वह पाकिस्तानी खुफि‍या एजेंसी आईएसआई और सेना के उस गठजोड़ का मोहरा हैं जो पंजाब में ड्रोन की मदद से हथियार और मादक पदार्थ भेजता है जबकि जम्मू-कश्मीर में रोजाना आतंकियों की घुसपैठ कराता है। इसके साथ ही मनीष तिवारी ने सिद्धू के पाकिस्‍तान प्रेम पर भी सवाल उठाए और कहा- क्या हम पुंछ के अपने सैनिकों की शहादत इतना जल्दी भूल गए?

वहीं भाजपा ने करतारपुर साहिब के दौरे पर गए कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के बयान को चिंताजनक बताया। भाजपा ने कहा कि कांग्रेस को हिन्दुत्व में बोको हरम और आईएसआईएस जैसे आतंकी संगठन नजर आते हैं जबकि इमरान खान उसे भाई जान नजर आते हैं। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि सिद्धू का बयान महज एक घटना नहीं है वरन यह कांग्रेस पार्टी का एक तरीका बन गया है जिसमें उसके नेता हिन्दुत्व को निशाना बनाते हैं जबकि पाकिस्तान का बखान करते हैं।
सिद्धू का एक वीडियो वायरल हो गया है। इसमें एक पाकिस्तानी अधिकारी इमरान खान की ओर से उनका स्वागत करते नजर आते हैं। इस वीडियो में पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष सिद्धू कहते नजर आ रहे हैं कि इमरान खान उनके बड़े भाई जैसे हैं। सिद्धू के इस बयान का वीडियो साझा करते हुए भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा कि राहुल गांधी के प्रिय नवजोत सिंह सिद्धू पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान को बड़ा भाई कहते हैं। पिछली बार सिद्धू ने बाजवा को गले लगाया था। कांग्रेस के सिद्धू प्रेम की वजह अब साफ हो गई है।