Tuesday, 15 September 2026 | 2:24 AM
भारत

बंगाल में तृणमूल के सभी 291 उम्मीदवारों के नामों का एलान, नंदीग्राम से चुनाव लड़ेंगी ममता बनर्जी

बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने शुक्रवार को राज्य के सभी 294 विधानसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया। तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता के कालीघाट स्थित अपने आवास से उम्मीदवारों की सूची जारी की। तृणमूल ने इस बार कई नए चेहरों पर दांव खेला है।
Share:
बंगाल में तृणमूल के सभी 291 उम्मीदवारों के नामों का एलान, नंदीग्राम से चुनाव लड़ेंगी ममता बनर्जी
Read in your preferred language.

बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने शुक्रवार को राज्य के सभी 294 विधानसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया। तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता के कालीघाट स्थित अपने आवास से उम्मीदवारों की सूची जारी की। तृणमूल ने इस बार कई नए चेहरों पर दांव खेला है। वहीं, तृणमूल के 50 सीटिंग विधायकों का टिकट इस बार काट दिया गया है। कई वरिष्ठ मंत्रियों व विधायकों को भी टिकट नहीं दिया गया है। वहीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भरोसा जताया कि इस बार भी उनकी सरकार बनेगी। 

नौ मार्च को ममता नंदीग्राम जाएंगी। दस मार्च को नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नंदीग्राम से खुद चुनाव लड़ेंगी। ममता ने भाजपा को फिर  बाहरी बताया है। ममता ने कहा- बंगाल में बंगाल का व्यक्ति ही करेगा शासन। किसी बाहरी को नहीं करने देंगे बंगाल में शासन। ममता बनर्जी के परंपरागत कोलकाता के भवानीपुर सीट से इस बार चुनाव मंत्री शोभनदेव चट्टोपाध्याय लड़ेंगे।

बंगाल में पहले चरण के चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद प्रत्याशियों के चयन को लेकर सभी दलों में माथापच्ची जारी है। वहीं, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास पर आज तृणमूल इलेक्शन कमिटी की बैठक कर बंगाल में तृणमूल के सभी 294 उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद नंदीग्राम से चुनाव लड़ेंगी। जानकारी के अनुसार 291 की सूची जारी हो रही है। 3 सीट गोरखपुर जनमुक्ति मोर्चा के लिए छोड़ा गया है। हावड़ा के शिवपुर सीट से क्रिकेटर मनोज तिवारी चुनाव लड़ेंगे।

कोलकाता के जोड़ासांको सीट से विधायक स्मिता बख्शी का टिकट काटा गया। जोड़ासांको से विवेक गुप्ता को  टिकट  दिया गया है। विधाननगर से मंत्री सुजीत बोस, तृणमूल प्रार्थी घोषित। क्रिकेटर मनोज तिवारी शिवपुर से, ममता बनर्जी नंदीग्राम से, शोभनदेव चट्टोपाध्याय भवानीपुर से, मदन मित्रा कमरहट्टी से, जादवपुर से देवब्रत मजूमदार, सिलीगुड़ी से ओमप्रकाश मिश्र, बेहाल पूर्व से रत्ना चटोपाध्याय, दमदम उत्तर से चंद्रिमा भट्टाचार्य, सिंगूर से बेचाराम मन्ना, रासबिहारी से देवाशीष कुमार, देवड़ा से हुमायूं कबीर, बैरकपुर से राज चक्रवर्ती तृणमूल के टिकट पर लड़ेंगे चुनाव। तृणमूल के वरिष्ठ विधायक जटटू लाहिरी का टिकट कटा है। 

तृणमूल के 50 मौजूदा विधायकों का टिकट कटा है। कई मंत्रियों का भी टिकट काटा गया है। भाजपा नेता शोभन चटर्जी की पत्नी रत्ना चटर्जी को भी तृणमूल ने टिकट दिया है। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दोपहर 2:00 बजे के बाद ममता सभी 294 विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों की सूची जारी की है। सूची जारी करने से पहले ममता पार्टी की इलेक्शन कमेटी में शामिल शीर्ष नेताओं के साथ टिकट बंटवारे पर चर्चा की। इसके बाद सूची जारी कर दी गई।