Tuesday, 15 September 2026 | 7:15 AM
मनोरंजन

देर रात दिखे अर्जुन कपूर संग मलाइका अरोड़ा, मुंबई एयरपोर्ट पर वैकेशन के लिए जा रहे कपल

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की जोड़ी हमेशा सुर्खियों में छाई रहती है। पहले जहां दोनों एक-दूसरे के बारे में बात करने से भी बचते थे। वहीं अब सोशल मीडिया पर दोनों खुलकर एक-दूसरे की तस्वीरें शेयर करते हैं। बॉलीवुड का यह चर्चित कपल एक-दूसरे को स्पेशल फील कराने का एक भी मौका हाथ से नहीं जाने देता है। एक
Share:
देर रात दिखे अर्जुन कपूर संग मलाइका अरोड़ा, मुंबई एयरपोर्ट पर वैकेशन के लिए जा रहे कपल
Read in your preferred language.

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की जोड़ी हमेशा सुर्खियों में छाई रहती है। पहले जहां दोनों एक-दूसरे के बारे में बात करने से भी बचते थे। वहीं अब सोशल मीडिया पर दोनों खुलकर एक-दूसरे की तस्वीरें शेयर करते हैं। बॉलीवुड का यह चर्चित कपल एक-दूसरे को स्पेशल फील कराने का एक भी मौका हाथ से नहीं जाने देता है। एक बार फिर से काम से फुर्सत पाते ही मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) वेकेशन पर निकल पड़े हैं। आज देर रात ही दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। इस दौरान का एक वीडियो सामने आया है जोकि सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
दो दिन बाद यानी कि 26 जून को अर्जुन कपूर अपना 37वां जन्मदिन (Arjun Kapoor Birthday) मनाने वाले हैं और ऐसे में वह मलाइका अरोड़ा संग किसी खास जगह पर क्वालिटी टाइम बिताने निकल पड़े हैं। सोशल मीडिया पर अर्जुन कपूर ने एक तस्वीर शेयर की है और बताया है कि मलाइका उन्हें बार-बार याद दिलाना नहीं भूल रही हैं कि उनका बर्थडे वीकेंड नजदीक है। इंस्टाग्राम स्टोरी पर अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा की ओर से मिले गिफ्ट्स की झलक दिखाई है।
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की जोड़ी को लोग काफी पसंद करते हैं और जल्द से जल्द इस जोड़े को शादी के बंधन में देखना चाहते हैं। कई लोग ऐसे भी हैं जो हर वक्त इन पर निशाना भी साधे रहते हैं। देर रात एयरपोर्ट से सामने आए वीडियो को देखने के बाद भी लोग मलाइका अरोड़ा को उनके कपड़ों के लिए ट्रोल कर रहे हैं। एयरपोर्ट पर अर्जुन कपूर कैजुअल लुक में दिखे तो वहीं मलाइका हुडी-शॉर्ट्स के साथ काले रंग के बूट्स में नजर आईं। एक शख्स ने कॉमेंट करते हुए लिखा है, 'मलाइका पैंट पहनना भूल गई।' लोग अक्सर मलाइका अरोड़ा की ड्रेसिंग स्टाइल पर निशाना साधते ही रहते हैं।