Tuesday, 15 September 2026 | 2:50 AM
मनोरंजन

49 साल की मलाइका अरोड़ा लगती हैं बेहद फिट, योगा क्लास के बाहर दिखीं

49 साल की मलाइका अरोड़ा अक्सर अपने ड्रेसिंग सेंस और फिटनेस को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। इसी बीच एक्ट्रेस को हाल ही में उनके योगा क्लास के बाहर स्पॉट किया गया, जिसका एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में मलाइका ऑलिव ग्रीन टॉप और डार्क ग्रीन पैंट में काफी फ्रेश लुक में नजर आईं। इस दौरान उन्होंने
Share:
49 साल की मलाइका अरोड़ा लगती हैं बेहद फिट, योगा क्लास के बाहर दिखीं
Read in your preferred language.

49 साल की मलाइका अरोड़ा अक्सर अपने ड्रेसिंग सेंस और फिटनेस को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। इसी बीच एक्ट्रेस को हाल ही में उनके योगा क्लास के बाहर स्पॉट किया गया, जिसका एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में मलाइका ऑलिव ग्रीन टॉप और डार्क ग्रीन पैंट में काफी फ्रेश लुक में नजर आईं। इस दौरान उन्होंने मुस्कुराते हुए पैपराजी को पोज भी दिए। वीडियो में उनकी फिटनेस देखकर फैंस उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा,' फिटनेस क्वीन' तो वही दूसरे यूजर ने लिखा, ये 49 साल की लगती ही नहीं हैं। बता दें, मलाइका ने ओटीटी वर्ल्ड में अपनी शरुआत कर ली है, जिसे लेकर इन दिनों वह चर्चा में है। हाल ही में मलाइका का चैट शो 'मूविंग इन विद मलाइका' ओटीटी पर रिलीज हो चूका है। इस शो में मलाइका अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करती हुई नजर आती हैंहालही में मलाइका अरोड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वर्कआउट वीडियो शेयर किया था। जिसमें वह जिम वियर में योगा करते हुए दिखाई दे रहीं हैं। 49 साल की मलाइका का यह फिटनेस वीडियो देखकर फैंस उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। मलाइका ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'अगर आपसे कोई कहता है कि योगा कैलोरी बर्न करने में मददगार नहीं है, तो वो गलत है। मैं रोजाना हाई इंटेंसिटी एब्स योगा करती हूं और वार्मअप करने से नहीं चूकती। मैं वृक्ष आसन को साइड प्लैंक में शामिल करती हूं। यह योगा मुझे तनाव से दूर रखता है और शरीर के संतुलन को बढ़ाता है।'