Monday, 14 September 2026 | 11:36 PM
भारत

मैनपुरी: खण्ड शिक्षा अधिकारियों के तबादलों में आई तेज़ी

विगत चुनाव के समय से खंड शिक्षा अधिकारियों के ट्रांसफर पर रोक लगी थी । तीन-चार दिन पूर्व महानिदेशक महोदय द्वारा एक आदेश समस्त जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को भेजकर सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को रिलीव करने करने को कहा गया है इसी क्रम में जनपद मैनपुरी से खंड शिक्षा अधिकारियों को रिलीव करने की प्रक्रिया
Share:
मैनपुरी: खण्ड शिक्षा अधिकारियों के तबादलों में आई तेज़ी
Read in your preferred language.

विगत चुनाव के समय से खंड शिक्षा अधिकारियों के ट्रांसफर पर रोक लगी थी । तीन-चार दिन पूर्व महानिदेशक महोदय द्वारा एक आदेश समस्त जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को भेजकर सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को रिलीव करने करने को कहा गया है इसी क्रम में जनपद मैनपुरी से खंड शिक्षा अधिकारियों को रिलीव करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। खंड शिक्षा अधिकारी ब्लॉक मैनपुरी सुमित कुमार वर्मा को जनपद एटा के लिए रिलीव कर दिया गया। खंड शिक्षा अधिकारी ब्लॉक घिरोर मनींद्र कुमार को जनपद उन्नाव के लिए रिलीव कर दिया गया है वही ब्लॉक करहल खण्ड शिक्षा अधिकारी रामशंकर कुरील को जनपद फिरोजाबाद के लिए रिलीव कर दिया गया है। आगे सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों को 1 से 2 दिनों में रिलीव कर दिया जाएगा साथ ही अन्य जनपदों से नए खण्ड शिक्षा अधिकारियों को कार्यभार दिया जायेगा । ट्रांसफर होने से कुछ शिक्षको में मायूसी का माहौल है तो कहीं खुशी की लहर ।

ब्यूरो रिपोर्ट -नितिश गौरव सिंह क्राइम ब्यूरो चीफ मैनपुरी