Tuesday, 15 September 2026 | 12:27 AM
भारत

मैनपुरी : खेत में बकरी जाने पर दबंगों ने किसान को पीटा

किशनी।मक्का के खेत में फसल खा रही बकरियों को रोकने पर दबंगों ने दलित किसान को मारपीट कर घायल कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने 4 आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश प्रारंभ कर दी है। क्षेत्र के गांव अभय पुर निवासी राजू पुत्र तिलक सिंह ने बताया कि 1 सप्ताह पूर्व वह अपने खेत पर खड़ा था। इसी दौरान उ
Share:
Read in your preferred language.


किशनी।मक्का के खेत में फसल खा रही बकरियों को रोकने पर दबंगों ने दलित किसान को मारपीट कर घायल कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने 4 आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश प्रारंभ कर दी है।
क्षेत्र के गांव अभय पुर निवासी राजू पुत्र तिलक सिंह ने बताया कि 1 सप्ताह पूर्व वह अपने खेत पर खड़ा था। इसी दौरान उसने देखा कि उसके खेत में बकरियां उसकी मक्का की फसल को खा रही हैं। इस पर उसने बकरियों को खेत से मार कर निकाल दिया। इस बात से नाराज होकर गांव निवासी विनोद कुमार संजीव कुमार वह दिनेश कुमार पुत्र गढ़ अमर सिंह व सर्वेश पुत्र चंद्रभान ने जांच सूचक गालियां देते हुए उसे लाठी-डडों से मारा पीटा जिससे वह घायल हो गया। परिजन उसे अस्पताल ले गए पुलिस ने शिकायत पर चारों आरोपियों के विरुद्ध हरिजन एक्ट सहित मारपीट का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश प्रारंभ कर दी है।।

रिपोर्टर-पवन कुमार शाक्य