Tuesday, 15 September 2026 | 12:26 AM
उत्तर प्रदेश

मैनपुरी : नगरिया में एक युवक का शव फंदे पर लटका मिला

मैनपुरी: कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नगरिया में बृहस्पतिवार की रात एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। शुक्रवार सुबह शव लटका देख घर में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस से परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। कोतवाली क्षेत्र के बड़ी नगरिया निवासी जय कुमार (26) ने बृहस्पतिवार रात घर के कमरे म
Share:
मैनपुरी : नगरिया में एक युवक का शव फंदे पर लटका मिला
Read in your preferred language.

मैनपुरी: कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नगरिया में बृहस्पतिवार की रात एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। शुक्रवार सुबह शव लटका देख घर में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस से परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया।
कोतवाली क्षेत्र के बड़ी नगरिया निवासी जय कुमार (26) ने बृहस्पतिवार रात घर के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। शुक्रवार सुबह शव को फंदे पर लटका देख घर में कोहराम मच गया। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग भी आ गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

शव को फंदे से उतरवाने के बाद परिजनों से जानकारी जुटाई। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया गया। इसके बाद एक प्रार्थना पत्र कोतवाली में दिया गया। इसमें कोई कानूनी कार्रवाई न करने की बात कही गई। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया। उन्होंने उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

रिपोर्ट : अर्पित शर्मा