Monday, 14 September 2026 | 11:41 PM
उत्तर प्रदेश

मैनपुरी: करहल में भाजपा प्रत्याशी मंत्री एसपी सिंह बघेल के काफिले पर पथराव, लाठी-डंडे बरसाए

यूपी विधानसभा चुनाव में पहले दो चरण तो लगभग शांति से निपट गए लेकिन तीसरा चरण आते-आते माहौल गर्माता जा रहा है। मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष अखिलेश यादव के सामने भारतीय जनता पार्टी के उम्‍मीदवार केंद्रीय कानून राज्‍यमंत्री एसपी सिंह बघेल के काफिले पर मंगलवार देर शाम हमला
Share:
मैनपुरी: करहल में भाजपा प्रत्याशी मंत्री एसपी सिंह बघेल के काफिले पर पथराव, लाठी-डंडे बरसाए
Read in your preferred language.

यूपी विधानसभा चुनाव में पहले दो चरण तो लगभग शांति से निपट गए लेकिन तीसरा चरण आते-आते माहौल गर्माता जा रहा है। मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष अखिलेश यादव के सामने भारतीय जनता पार्टी के उम्‍मीदवार केंद्रीय कानून राज्‍यमंत्री एसपी सिंह बघेल के काफिले पर मंगलवार देर शाम हमला बोला गया है। प्राथमिक तौर पर मिली जानकारी के मुताबिक लाठी-डंडों से लैस लोगों ने काफिले पर हमला किया है।

केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल मंगलवार शाम चुनाव क्षेत्र में पड़ने वाले पैरार शाहपुर में प्रचार कर लौट रहे थे। लौटते समय गांव अतिकुल्लापुर के पास शाम करीब साढ़े सात बजे उनके काफिले पर खेतों के अंदर से लोगों ने पथराव किया। केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने बताया कि करीब 100 से 200 लोगों ने पहले पथराव किया। फिर काफिले को घेर कर गाड़ियों पर लाठी-डंडे और सरिया बरसाए। पुलिस इलाके में दबिश दे रही है।