Tuesday, 15 September 2026 | 3:52 AM
भारत

मैनपुरी:भोगांव में परंपरागत तरीके से निकाला गया ग़म के माह मोहर्रम की पहली तारीख के अलम का जुलूस

कस्बा भोगांव में ग़म के माह मोहर्रम की पहली तारीख के अलम का जुलूस मोहल्ला करियानीम निवासी शकील अंसारी के आवास से दोपहर दो बजे परंपरागत तरीके से निकाला गया, जो कि बड़ाबाजार, मुख्य बाजार, जामा मस्जिद, पीपल मंडी, मो0 जौहरी, पटी गली, मो0 नददाफान, मो0 चौधरी, मो0 हवेली होता हुआ देर सांय अपने गंतव्य स्थल मो0
Share:
मैनपुरी:भोगांव में परंपरागत तरीके से निकाला गया ग़म के माह मोहर्रम की पहली तारीख के अलम का जुलूस
Read in your preferred language.

कस्बा भोगांव में ग़म के माह मोहर्रम की पहली तारीख के अलम का जुलूस मोहल्ला करियानीम निवासी शकील अंसारी के आवास से दोपहर दो बजे परंपरागत तरीके से निकाला गया, जो कि बड़ाबाजार, मुख्य बाजार, जामा मस्जिद, पीपल मंडी, मो0 जौहरी, पटी गली, मो0 नददाफान, मो0 चौधरी, मो0 हवेली होता हुआ देर सांय अपने गंतव्य स्थल मो0 करियानीम पहुंचकर समाप्त हुआ, जुलूस में अलम के आयोजक शकील आंसारी ने सभी को पगड़ी बांदकर सम्मानित किया, जुलूस में आये अखाड़ों के युवाओं ने छड़ी, बाना, हजारा आदि से अपने अपने करतब दिखाए, वहीं नगर के बैड के कलाकार हजरत इमाम हुसैन की याद में मर्सिये पढ़ते चल रहे थे, सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से कस्बा इंचार्ज आदेश भारद्वाज दलबल के साथ जुलूस में मौजूद रहे, वहीं नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी आरके सिंह द्वारा जुलूस के रास्तों पर विशेष साफ सफाई कराकर चुना आदि डलवाया, जुलूस में सैंकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे,

इस मौके पर अहमद अली, गुलज़ार अहमद पत्रकार, नाजिम अंसारी, शाकिर हुसैन, इस्तखार हुसैन, परवेज शाह, आरिफ अंसारी, मोहम्मद अली, हाफिज रिजवान, तस्लीम अंसारी, आरिफ अली, नदीम खान, सादान खान आदि लोगों का सराहनीय योगदान रहा।

रिपोर्ट : अर्पित शर्मा